मौसम ने ली करवट, यूपी में 29-30 जून तक आएगा मानसून

40 से 45 डिग्री की भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेश के लिए राहत भरी खबर है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त के अनुसार शनिवार या रविवार यानी 29-30 जून तक मानसून प्रदेश में दस्तक दे देगा।मौसम ने ली करवट, यूपी में 29-30 जून तक आएगा मानसून

दस्तक देने के 24 घंटे के अंदर मानसून राजधानी को भी जमकर भिगोएगा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 10 दिन से बंगाल की खाड़ी में ठहरे मानसून को आगे बढ़ाने वाले कारक सक्रिय हुए हैं। अगले 48-72 घंटों के भीतर पूर्वी यूपी के कई इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश हो सकती है।

वहीं, लखनऊ में 40 से 43 डिग्री केबीच पारे से तपा रहे गर्मी ने रविवार को भी शहरियों को हवा के गर्म थपेड़ों संग झुलसाया। दिन भर गर्मी के तेवरों में बेहाल रहने के बाद शाम से पहले राजधानी में शुरू हुई बादलों की आवाजाही ने शहरियों को तपन भरी गर्मी से मामूली राहत दी।

रुक-रुक कर चले लगभग 20 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार के अंधड़ों ने तपन कम की तो रात को झोंको ने सुकून दिलाया। शाम का बदले मौसम के चलते दिन भर घरों कूलर-एसी के सामने दुबके रहने वाले पार्कों, सड़कों पर भी दिखे। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 42.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.8 डिग्री दर्ज हुआ।

Back to top button