मजबूत बालो के लिए जाने दही से हेयर मास्क बनाने के तरीके..

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। ये बालों को लंबे और घने बनाने में सहायक हैं। दही में मौजूद प्रोटीन और लैक्टिक एसिड बालों के लिए काफी फायदेमंद है। ये बालों की सफेदी, डैंड्रफ, ड्राइनेस आदि समस्या से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। चाहें तो आप घर पर इससे हेयर मास्क बना सकते हैं। आइए जानते हैं, किन तरीकों से दही से हेयर मास्क बनाएं।

दही और अंडे का हेयर मास्क

इसे बनाने के लिए लिए एक कटोरी में 3-4 बड़े चम्मच दही लें, अब इसमें अंडे की जर्दी के मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं, 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

मेहंदी और दही

इसके लिए एक कटोरी में मेहंदी पाउडर लें, इसमें 2-3 चम्मच दही डालें। चाहें तो नींबू का रस भी डाल सकती है। इसे अच्छी तरह फेंट कर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों पर लगाएं, 20-30 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में इस प्रक्रिया को दो बार कर सकते हैं।

एलोवेरा और दही

एलोवेरा बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। इससे हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 4 बड़ें चम्मच दही लें, इसमें एक-दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिला दें। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें, चाहें तो शैम्पू से भी बालों को साफ कर सकते हैं।

नारियल तेल और दही

इसे बनाने के लिए एक कप दही में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल मिला दें। मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, अब इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद पानी से धो सकते हैं।

Back to top button