अगर बनना चाहते हैं धनवान तो अपनी रसोई में इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें गैस चूल्हा

हर घर में रसोई घर का सबसे खास हिस्सा होता है। बिना रसोई के घर अधुरा होता है। प्राचीनकाल से ही हर घर में रसोई बनाने का चलन है। घर के इसी हिस्से में अग्नि जलाकर सदस्यों के पेट की अग्नि को शांत किया जाता है। अगर घर में रसोई न हो तो लोगों का जीना मुश्किल हो जायेगा। रसोई घर में अन्न की देवी माँ अन्नपूर्णा का निवास माना जाता है। हिन्दू धर्म में रसोई घर को ज्यादा महत्व देने की एक वजह यह भी है।

बनना चाहते हैं धनवान तो रसोई में इन जगहों पर भूलकर भी ना रखें गैस चूल्हावास्तु और फेंगसुई के अनुसार भी घर की सुख-समृद्धि में रसोई घर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके साथ ही रसोई घर में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें भी वास्तु की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती हैं, खासतौर पर चूल्हा। जिस समय फेंगसुई का चलन शुरू हुआ था, उस समय ज्यादातर लोग किसान थे। उनकी रोजी-रोटी इसी बात पर निर्भर करती थी कि वह एक साल में कितनी बार फसल बोते और काटते हैं। उनकी सोच में परिवर्तन आया और वो अन्न और संपत्ति को एक दुसरे का पर्याय मानने लगे।

उसके बाद से ही चूल्हे को धन-दौलत और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जानें लगा है। वास्तु के ज्ञानियों के अनुसार घर में रसोई घर की दिशा और रसोई घर में चूल्हे की दिशा बहुत कुछ निर्धारित करती है। रसोई घर अगर सही जगह पर नहीं है तो घर वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही रसोई सही जगह होने के बावजूद अगर रसोई में चूल्हा सही जगह पर नहीं है तब भी परिवार में कई तरह की समस्याएं बनी रहती हैं। इन्ही में से एक है धन की समस्या। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रसोई घर में कहाँ चूल्हा रखना शुभ होता है।

रसोई घर में यहाँ रखें चूल्हा:

*- रसोई में चूल्हे को उस स्थान पर रखें जहाँ से खाना बनाते समय रसोई का दरवाजा हर समय दिखाई दे।

*- जब आप खाना नहीं बना रही हों तो इस बात का ध्यान रखें कि उस समय चूल्हा एकदम साफ़ होना चाहिए। चूल्हे की सफाई केवल उपरी तौर पर नहीं बल्कि आगे-पीछे और ऊपर-नीचे हर तरफ अच्छे से करनी चाहिए। इससे घर का काम ठीक से चलता है और घर में लगातार धन आता रहता है।

*- रसोई घर इस तरह से बना होना चाहिए कि घर के प्रवेश द्वार से रसोई का चूल्हा दिखाई ना दे। ऐसा होने पर घर के धन पर आंच आती है। अगर रसोई घर मुख्य दरवाजे के सामने ही है तो उसमें पर्दा लगा दें ताकि चूल्हे पर नजर ना पड़े।

*- भूलकर भी चूल्हा सिंक या रेफ्रिजरेटर के पास ना रखें। आग और पानी मिलकर भांप बनाती हैं। कई बार भांप इतनी ज्यादा होती है कि उसे सहन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा होने पर घर में हमेशा तनाव बना रहता है। अगर ऐसा है तो दोनों के बीच एक स्फटिक की बॉल लटका दें।

*- ठीक ऐसे ही अगर चूल्हा रेफ्रीजरेटर के पास होगा तो भी ऐसी ही परेशानियाँ आएँगी। घर वालों के बीच के संबंधों को सुधारने के लिए बांस की बांसुरी रेफ्रीजरेटर के एक बगल में रखें।

*- फेंगसुई के जानकार धन-आमदनी को दोगुना करने के लिए और खाना बनाने वाले की रक्षा के लिए स्टोव के पीछे आईना रखने की सलाह देते हैं।

Back to top button