Video: अपने सबसे छोटे फैन के साथ माही ने खेला HIGH FIVE गेम, देखें बालक का ‘एंग्री लुक’
7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल-11 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। कप्तान एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड करने के बाद ट्विटर पर अब एक और वीडियो अपलोडि किया गया है। इस वीडियो में माही अपने एक नन्हें फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल धोनी मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी उनका एक नन्हा फैन मैदान पर उनसे मिलने आया। बस फिर क्या था, माही ने बल्ला छोड़ा और लग उसके साथ मस्ती करने। धोनी ने अपने नन्हे फैन के साथ हाई-फाइव खेलना शुरू किया और उसे चकमा देने लगे।
You hit, I miss. Cutest hi-fi you'll ever see! pic.twitter.com/KyUDHKIgU1
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2018