वीडियो: भगवा चोले में निकली ‘दुर्गा’, प्रेमी जोड़े को कराने लगी उठक-बैठक

कहा गया है कि मोहब्बत पर कोई पहरा नहीं लगा सकता है। लेकिन, बिहार के मुजफ्फरपुर में दुर्गा वाहिनी ही समाज की ठेकेदार बन गई है। तभी तो वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे प्रेमी जोड़ों को सबक सिखाने की ड्यूटी निभाने लगी है।

वीडियो: भगवा चोले में निकली 'दुर्गा', प्रेमी जोड़े को कराने लगी उठक-बैठक

वेलेंटाइन डे के मौके पर कई कपल घूमने-फिरने निकले हैं। लेकिन, दुर्गा वाहिनी के सदस्यों को ये रास नहीं आ रहा है। वे डंडा लेकर शहर में निकल पड़ी हैं। कई होटल में खुद से छापेमारी कर रही हैं। यहां के एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर प्रेमी जोड़ों से माफी मंगवाने लगी। हद तो तब हो गई जब दुर्गा वाहिनी के सदस्यों ने उठक-बैठक भी करवाया।

किसने दिया अधिकार
सवाल ये उठता है कि समाज का ठेकेदार बनने का अधिकार दुर्गा वाहिनी को किसने दे दिया है। क्या दुर्गा वाहिनी खुद को प्रशासन से भी ऊपर समझती है। तभी तो सड़क पर निकलकर प्रेमी जोड़ों को तंग कर रही है।

वीडियो: पहले आँख से और अब गोली से किया सबको घायल
इनका क्या है कहना
दुर्गा वाहिनी की जिला प्रभारी दीपशिखा ने बताया कि आज मात्रि पित्रि पूजन दिवस के रूप मे मनाया जाय जाना चाहिए। उन्होंने वेलेंटाइन डे कार्ड को जलाकर इस दिन का विरोध भी किया।

Back to top button