VIDEO: ‘कैलाशपति’ पहुंच कर खुशी से खिलखिलाई धोनी की जीवा…

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घर रांची पहुंच चुके हैं और इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज शेयर करके दी है. इंग्लैंड में टी-20 और वन-डे सीरीज खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ भारत लौट आए थे. लेकिन इंग्लैंड से वापस लौटते ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी में शरीक हो गए थे. पूर्णा पटेल  पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी हैं और हाल ही में बिजनेसमैन नमित सोनी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. पूर्णा की शादी के सभी फंक्शन मुंबई में ही हुए. धोनी भी अपने परिवार के साथ पूर्णा की शादी के लिए मुंबई में ही थे, लेकिन अब वह साक्षी और जीवा के साथ अपने होमटाउन रांची आ गए हैं. VIDEO: 'कैलाशपति' पहुंच कर खुशी से खिलखिलाई धोनी की जीवा...

रांची में महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है. अपने घर पहुंच कर धोनी की लाडली जीवा भी काफी खुश नजर आ रही हैं. रांची के अपने इस फॉर्म हाउस के गार्डन में जीवा शानदार मौसम का मजा उठाते हुए और टहलती हुई नजर हुई. इस वीडियो को जीवा की मम्मी साक्षी बना रही हैं. वीडियो में साक्षी की आवाज भी सुनाई दे रही है.

View this post on Instagram

home ❤️ weather ❤️ #followme #take1

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

साक्षी जब जीवा से पूछती हैं कि वह कहां भाग रही है, तो जीवा बेहद प्यारे अंदाज में जवाब देते हुए कहती हैं- ‘कमऑन फॉलो मी…’

यह वीडियो जीवा सिंह धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को जीवा के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

View this post on Instagram

Home vibes !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

जीव के इस वीडियो से पहले साक्षी सिंह धोनी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने अपने रांची लौटने के बारे में जानकारी दी. एक वीडियो में साक्षी ने अपने घर के पैट डॉग्स को दिखाया है, जो उनके घर आने से काफी खुश नजर आ रहे हैं.

View this post on Instagram

back home n it’s quite chilly here !!!

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

इससे पहले भी साक्षी ने एक वीडियो शेयर किया था. यह वीडियो रात के वक्त है, जब साक्षी वापस अपने रांची वाले फार्म हाउस पर लौटी हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने लिखा- घर लौट आए हैं और यहां काफी ठंडा है.

बता दें कि हाल ही में धोनी ने इग्लैंड में तीन मैचों की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली है. टी-20 सीरीज में जहां भारत को जीत हासिल हुई थी. वहीं, वन-डे सीरीज में उसे हार का सामना करना पड़ा था. वन-डे सीरीज के बाद के दोनों मैचों में भारत को हार मिली थी. इन दोनों ही मैचों में धोनी की धीमी पारी की काफी आलोचना की गई थी.

Back to top button