विक्की कौशल ने अपने दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी..

विक्की कौशल का 16 मई को 35वां जन्मदिन है। वह बॉलीवुड के सफल कलाकारों में से एक है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, उनके लिए बॉलीवुड में अपने आपको स्थापित करना टेढ़ी खीर रहा है। इसके बावजूद उन्होंने इस चुनौती से निपटने में सफलता प्राप्त की है

विक्की कौशल ने अपने दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वहीं, वह बॉलीवुड में भी जगह बनाने में सफल रहे हैं। विक्की कौशल ने कई दमदार फिल्मों में एक से बढ़कर एक भूमिका निभाई है। वह जहां कॉमेडी करने में भी सफल रहे हैं। वहीं, उन्होंने ट्रेजेडी फिल्मों में भी अच्छा काम किया है। अब हम उनकी पांच फिल्मों की सूची लेकर आए हैं। इन फिल्मों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

मसान

सन 2015 में नीरज घायवान की फिल्म मसान आई थी। इस फिल्म से विक्की कौशल का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। इस फिल्म में उनके अलावा श्वेता त्रिपाठी शर्मा और ऋचा चड्ढा की अहम भूमिका थी। यह एक लव स्टोरी थी, लेकिन इसमें ट्रेजेडी भी थी। इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। यह विक्की कौशल की दमदार भूमिकाओं में से एक है।

सरदार उधम

इस फिल्म में विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई थी। उनका क्रांतिकारी अंदाज दर्शकों के दिलों पर छा गया। उन्होंने सरदार उधम सिंह की भूमिका निभाई, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओ डायर की ब्रिटेन में जाकर हत्या की थी। इस फिल्म को देखते समय लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विक्की कौशल ने इतना सटीक अभिनय किया था।

मनमर्जियां

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में विक्की कौशल डीजे सेंड, उर्फ विकी संधू की भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल थी। इसमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू की भी अहम भूमिका थी। विक्की कौशल ने इसमें यो मैन की भूमिका निभाई थी। इसमें वह काफी जंच रहे थे।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

जहां मसान फिल्म के माध्यम से विक्की कौशल ने फिल्म क्रिटिक के दिलों में जगह बनाने में सफलता प्राप्त की। वहीं, निर्देशक आदित्य धर की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इस फिल्म में उन्होंने मेजर विहान सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता भी मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार भी किया था।

राजी

विक्की कौशल ने इस फिल्म में एक पाकिस्तानी सेना अफसर इकबाल सैयद की भूमिका निभाई थी. जो कि आलिया भट्ट की भूमिका सहमत का पति होता है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

Back to top button