उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर पुलिस ने मारा छापा, खुला ये बड़ा राज़

महोबा। लखनऊ से व्यापारी के पुत्र के अपहरण के आरोप में प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे बादशाह सिंह के आवास पर आज छापा मारा। यहां पर पुलिस ने अपहृत युवक के साथ तीन अन्य लोगों को बरामद किया है। बादशाह सिंह बुंदेलखंड क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं। फिलहाल वह हाशिए पर चल रहे हैं। उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर पुलिस ने मारा छापा, खुला ये बड़ा राज़

पूर्व श्रम मंत्री और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बादशाह सिंह के घर पर आज पुलिस की बड़ी टीम ने छापा मारा है। खरेला के बादशाह सिंह के आवास से छापा मारा गया है। पूर्व मंत्री बादशाह सिंह पर लखनऊ व्यापारी के लड़के को अपहरण करने का आरोप है। उनके आवास को आज लखनऊ क्राइम ब्रांच के साथ ही यहां पर सीओ चरखारी की संयुक्त टीम ने घेरा है। पुलिस ने बादशाह सिंह के घर से अपहृत युवक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

अपहृत शिवम के पिता तथा लखनऊ के बड़े व्यापारी अमित जायसवाल का ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण 50 लाख रुपए की फिरौती के लिए किया गया था। अमित जायसवाल ने बताया कि शिवम को बादशाह सिंह के बेटे विक्की सिंह ने लखनऊ से उठाया था। उसको महोबा में बादशाह सिंह के फार्म हाउस में रखा गया था। पुलिस ने उसको महोबा से बादशाह सिंह ने फार्म हाउस से छुड़ा लिया। इसके बाद भी महोबा से लखनऊ आते समय विक्की उसको फोन पर धमकी दे रहा है। खौफ के बीच शिवम को महोबा से लखनऊ ला जा रहा है।  

Back to top button