बहुत जल्द कम हो जाएगी जांघों की चर्बी एक्सरसाइज के साथ- साथ करें इन चीजों का सेवन

लड़कियों की जांघ भी उनकी खूबसूरती का हिस्सा होती है। हिप्स और जांघ शरीर के ऐसे हिस्से होते हैं जिनपर बहुत जल्द फैट जमा हो जाती है। जांघों की चर्बी जमा हो जाती है तो आपके अपने मनपसंद जींस या पैंट्स पहनने में परेशानी हो सकती है। यह अतरिक्त जांघों की चर्बी आपके फीगर को बेडौल बना देती है। जांघों की चर्बी कम करने का उपाय…

1. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व मौटापा कम करने में बेहद सहायक होता है। अगर हल्दी को पानी में घोलकर नियमित रूप से सेवन किया जाए तो जांघों पर जमा अतरिक्त चर्बी कुछ ही दिनों में गलने लगती हैं।

2. अपने खुराक में खीरे को ज्यादा से ज्या शामिल करें। खीरे के रस में कम कैलोरी होती है जबकि फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। खीरे का रस लेने से जांघों के आसपास का मोटापा कम होता है।

3. रोज सुबह पानी में शहद घोलकर पीने से जांघों पर जमा चर्बी गलती है। आप इसमें एक नींबू भी नीचोड़ सकते हैं।

4. खीरे के रस की तरह लौकी का रस भी मोटापा कम करने में बेहद सहायक होता है। लौकी के रस में भी कम कैलोरी और अत्यधिक मात्रा में फाइबर होता है जिससे जांघो पर जमा फैट तेजी से गलता है।

5. कई अन्य फायदों के साथ छाछ जांघों पर जमा फैट कम करने में भी काफी मददगार होता है। गर्मी के दिन में विशेषकर छाछ का प्रयोग करना चाहिए।

ये एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए
रस्सी कूदना
जांघों पर जमा एक्सट्रा फैट को कम करने के लिए आपको नियमित रूप से रस्सी कूदनी चाहिए। ये एक आसान एक्सरसाज है। इसके अलावा आप चाहें तो दौड़ भी सकते हैं। दौड़ने से जांघों पर दबाव पड़ता है जिससे आपको फायदा होगा।

स्क्वैट
स्क्वैट करने से आप जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को समांतर कीजिए और अपनी बॉडी को इस तरह से रखें जैसे कुर्सी पर बैठे हों। हाथों को सीधा रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें और फिर नीचे जाएं। ये एक कारगर एक्सरसाइज है।

वीरभद्रासन
इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़ा हो जाएं। अब बाएं पैर को हल्का बाएं ओर ही घुमाएं। दाएं पैर को थोड़ा आगे बढ़ाते हुए दोनों पैरों को मोड़ें। इस दौरान हाथों से नमस्ते करते हुए ऊपर की ओर देखें। थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें और इसे दोबारा करें। इससे जांघों की चर्बी कम होती है।

आनंद बालासन
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अब घुटनों को आगे और ऊपर की ओर मोड़ें, ऐसा करने पर ये पेट के पास होना चाहिए। अब गहरी सांस लेते हुए पैरों की अंगुलियों को दोनों हाथों से पकड़ें और पैरों को फैला कर पेट के पास लाएं। इस एक्सरसाइज को करने से पेट, हिप्स और जांघों की चर्बी कम होती है।

Back to top button