बहुत भाग्यशाली होती हैं ऐसे बालों वाली लड़कियां

लड़कियां सुंदर व आकर्षित दिखने के लिए अलग-अलग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। साथ ही बात बालों की करें तो इसमें भी अलग-अलग हेयर स्टाइल को अपनाती है। मगर सुनने में शायद आपको अजीब लगेगा मगर बालों की ये लेंथ भी जिंदगी के गहरे राज खोलने का काम करते हैं। इससे जिंदगी के बारे में काफी हद तक पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको लड़कियों के बालों में छिपे गहरे राज के बारे में बताते हैं…

लंबे और सीधे बाल वाली लड़कियांलंबे व सीधे बालों वाली लड़कियां अपने पार्टनर के लिए लक्की होती है। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां अपने घर-परिवार को संभालने में सक्षम होती है। ऐसे में ये अपनी सूझ-बूझ से सारे काम को करती है। किस काम को कैसे संभालना है इन्हें बखूबी आता है। ऐसे में ये लड़कियां पैसों के मामले में बेहद ही अलर्ट होती है। ये पैसों का सही जगह पर इस्तेमाल करना जानती है। ये वास्तविक दुनिया में जीने के साथ अपनी गृहस्थी को अच्छे से चलाने की हर संभव कोशिश करती है। 

छोटे व घुंघराले बाल वाली लड़कियांकहा जाता है कि छोटे व घुंघराले बाल वाली लड़कियां भाग्यशाली होती है। ऐसे में ये जिंदगी में आने वाले संघर्षों को आसानी से पार कर जाती है। ये किसी बात के पीछे भागने की जगह वर्तमान में जिंदगी जीने पसंद करती है। इन्हें कला-साहित्य व भौतिक सुख-सुविधाओं में बहुत दिलचस्पी होती है। इसके साथ ही इन्हें मेहमान नवाज़ी करने का बेहद ही शौक होता है। भाग्य मजबूत होने के चलते इनकी जिंदगी हंसी-खुशी के साथ बीतती है। इनके भाग्य के चलते इनसे जुड़े लोग भी खुश रहते हैं। 

बहुत छोटे बाल वाली लड़कियांआजकल लड़कियों में बहुत छोटे बाल रखने का फैशन चल रहा है। मगर माना गया है कि ऐसे बालों वाली लड़कियों का कभी भी एक मत नहीं होता है। ये पलभर में ही अपना विचार व नजरिया बदल लेती है। खासतौर पर ये सिर्फ अपने फायदे के बारे में भी सोचती है। साथ ही ये कुछ गलत लगने पर सामने वाले के मुंह पर बोलने से भी कतराती नहीं है। इनके इसी स्वभाव के कारण इसकी फ्रेंड लिस्ट ज्यादा लंबी नहीं होती है। ये लड़कियां अपनी जिंदगी को बिना किसी की दखल अंदाजी से जीना पसंद करती है। साथ ही अपनी कड़ी मेहनत के कारण ये जिंदगी में एक अच्छा मुकाम हासिल करके ही मानती है। 

रूखे बाल वाली लड़कियांजिन लड़कियां के बाल ज्यादा ही रूखे हो वे शांत नेचर की होती है। ये किसी को परेशानी में डालने की जगह हर चीज को खुद सहने में ही विश्वास रखती है। ऐसे में ये लड़कियां हर परिस्थिति में खुद को ढालने में सक्षम होती है। इनके इसी नेचर के कारण ये जल्दी ही सभी से घुल-मिल जाती है। साथ ही सामने वाले पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ती है।

कम और पतले बाल वाली लड़कियांजिन लड़कियों का बाल पतले व कम होते हैं, उनमें आत्मविश्वास की कमी रहती है। ऐसी लड़कियां किस्मत पर बहुत विश्वास रखती है। इनके इसी नेचर के चलते कई बार ये अंधविश्वास में भी पड़ जाती है। ये किसी से मिलने-झुलने व बातें करने की जगह अपनी ही दुनिया में रहना सही समझती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां प्यार के मामले में ज्यादा रोमांटिक नहीं होती है। 

Back to top button