उत्तराखंड : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

खटीमा, उधमसिंह नगर : पेट्रोलियम पदार्थों एवं रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाने वाली नरेंद्र मोदी सरकार का असल चेहरा उजागर हो गया ही। रसोई गैस की दिन पर दिन बढ़ रही कीमतों ने गृहिणियों का बजट बिगाड़ दिया है। मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हितों के संरक्षण का काम कर रही है।

बाद में कांग्रेसियों ने तहसील गेट पर केंद्र का पुतला फूंका। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष देवेंद्र जुनेजा राजू, रवीश भटनागर, रियासत अली, किशोरी देवी, राजू सोनकर, राजेश राणा, नरेंद्र आर्य, विमला मुडेला, कृष्णा नेगी, नीरज कन्याल, पंकज टम्टा, गणेश मुडेला, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद थे।

Back to top button