कानपुर किडनी कांड: ‘डॉक्टर’ बना कर्मचारी करता था खेल, नौ नर्सिंग होम में 50 से अधिक ट्रांसप्लांट
कानपुर किडनी कांड: ‘डॉक्टर’ बना कर्मचारी करता था खेल, नौ नर्सिंग होम में 50 से अधिक ट्रांसप्लांट
कानपुर शहर के नौ नर्सिंग होम में पिछले दो साल में 50 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आहूजा हॉस्पिटल में खेल का राजफाश किया, जबकि नौ नर्सिंगहोम की जांच शुरू की गई है। इन नर्सिंगहोम में आठ कानपुर और एक लखनऊ का नामी निजी अस्पताल शामिल है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के डोनर, दलाल और सर्जन की तलाश में रवाना हो गई हैं।
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक आहूजा अस्पताल का कर्मचारी शिवम अग्रवाल कई नर्सिंगहोम से जुड़ा था। वह खुद को डॉक्टर बताता था। उसकी कल्याणपुर के नर्सिंगहोम, मेडिकल स्टोर और सर्जिकल स्टोर में अच्छी खासी पकड़ थी। उसी का फायदा उठाकर उसने दिल्ली, नोएडा और मेरठ के किडनी ट्रांसप्लांट के खेल से जुड़े दलालों व डॉक्टरों से संपर्क कर लिया।
रविवार देर रात किडनी ट्रांसप्लांट किया गया
अब तक मिली जानकारी के अनुसार वह ही मरीजों और डोनरों को लेकर आता था। यह कार्य इतने गुप्त तरीके से होता था कि किसी को भी भनक नहीं लग पाती थी। सोमवार को पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने आहूजा अस्पताल में सात किडनी ट्रांसप्लांट की बात कबूली। आहूजा हॉस्पिटल में भी रविवार देर रात किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि शहर में कुछ अन्य दलाल शामिल हैं, जो कि दूसरे नर्सिंगहोम में ट्रांसप्लांट कराते हैं।
रावतपुर, किदवईनगर, बर्रा के नर्सिंगहोम की जांच
सूत्रों के मुताबिक रावतपुर, किदवईनगर, बर्रा, नौबस्ता, सिविल लाइंस, काकादेव क्षेत्र के बड़े नर्सिंगहोम पुलिस के रडार पर हैं। एक नर्सिंगहोम लखनऊ का भी बताया जा रहा है जहां अनधिकृत ट्रांसप्लांट किया गया है। इन बड़े नर्सिंगहोम के साथ ही आसपास के छोटे नर्सिंगहोम के नाम भी सामने आ रहे हैं। पुलिस और सीएमओ कार्यालय की टीम को कुछ नाम पता चल गए हैं लेकिन कार्रवाई से पूर्व उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से पूर्व नर्सिंगहोम एसोसिएशन और आईएमए के पदाधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है।
आईएमए उपाध्यक्ष, उसके पति व तीन अस्पताल संचालकों समेत छह गिरफ्तार
अवैध रूप से किडनी की खरीद फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले रैकेट में शामिल आईएमए कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा, उसके पति डॉ. सुरजीत एवं तीन अस्पताल के संचालक, दलाल समेत छह लोग को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मेडलाइफ हॉस्पिटल के संचालक राजेश कुशवाहा, प्रिया हॉस्पिटल के संचालक नरेंद्र सिंह, आरोही हॉस्पिटल संचालक राम प्रकाश कुशवाहा और दलाल शिवम अग्रवाल शामिल हैं।
किडनी देने वाला युवक बिहार का रहने वाला आयुष है
गिरोह के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़ रहे हैं। किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रावतपुर थाने के दरोगा को किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना मिली थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आरोपी डॉक्टर दंपती के केशवपुरम रोड स्थित आहूजा हॉस्पिटल, कल्याणपुर आवास विकास-एक नंबर स्थित प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, पनकी-कल्याणपुर रोड स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में छापा मारा। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि किडनी देने वाला युवक मूलरूप से बिहार का रहने वाला आयुष है। किडनी लेने वाली मरीज मेरठ की पारुल तोमर हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आहूजा हॉस्पिटल में हुई थी।
टेलीग्राम के जरिये रहते थे संपर्क में, एक करोड़ तक में बेचते थे किडनी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रोहित, मरीज पारुल से संपर्क करने वाले नोएडा के अफजाल, वैभव और अनुराग की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफजाल और अन्य आरोपी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में हैं। आरोपी जरूरतमंदों को पैसों का लालच देकर पांच से 10 लाख रुपये में किडनी खरीदते थे। उसे अमीर परिवार के मरीजों को 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे। दिल्ली एनसीआर के कुछ डॉक्टर भी गिरोह में शामिल है। उनकी गिरफ्तारी लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।
10 लाख में किडनी खरीदी, 90 लाख में बेची
दलाल शिवम अग्रवाल ने दस लाख रुपयों में बिहार निवासी एमबीए छात्र आयुष को किडनी बेचने का ऑफर दिया था। सौदा तय होने के बाद आयुष की किडनी आहुजा हॉस्पिटल में निकाली गई। गिरोह ने इसी अस्पताल में भर्ती महिला पारुल के परिजन को 90 लाख रुपये में किडनी बेची थी। बताया जा रहा है कि आयुष को शिवम ने 9.5 लाख रुपये ही दिए थे। शेष रकम मांगने पर शिवम टालमटोल करने लगा। इस पर आयुष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ।
महिला मरीज की जान खतरे में
अनधिकृत तरीके से किडनी प्रत्यारोपण की रोगी पारुल तोमर (43) की जान खतरे में है। उसे हैलेट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के पोस्ट ऑपरेटिव आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने रोगी की स्थिति को देखते हुए एसजीपीजीआई रेफर करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि किडनी प्रत्यारोपण के रोगी के इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। वहीं, रोगी का क्या इलाज चला। क्या दवाएं दी गईं।
एसजीपीजीआई शिफ्ट कराने के लिए सीएमओ को लिखा पत्र
इस संबंध में भी कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रत्यारोपित किडनी पेशाब नहीं बना पा रही है। ब्लड प्रेशर हाई है और बढ़-घट रहा है। संक्रमण बढ़ने का खतरा है। विशेषज्ञों को यह भी आशंका है कि प्रत्यारोपण के बाद किडनी रिजेक्शन भी हो सकता है जो किडनी प्रत्यारोपित की गई है वह काम नहीं कर रही है। रोगी को किडनी देने वाले आयुष चौधरी (24) को हैलेट के यूरो सर्जन डॉ. अनिल जे. वैद्य के अंडर में भर्ती किया गया है। आयुष की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
BJP-RSS की बड़ी बैठक: शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
BJP-RSS की बड़ी बैठक: शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की समन्वय बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में नेताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की और उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित इस बैठक में भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ नेता एकसाथ शामिल हुए। इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की शुरुआती तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में मौजूद नेताओं के अनुसार, चर्चा का मुख्य विषय सरकार और संगठन के बीच समन्वय में सुधार करना, पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं का समाधान करना और जमीनी स्तर से प्रतिक्रिया प्राप्त करना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, आरएसएस प्रांत प्रचारक श्रीराम और आरएसएस से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आंतरिक मतभेदों के प्रभाव की भी समीक्षा की, जिसने बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भाजपा के प्रदर्शन को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर जैसी सीटें हाथ से निकल गईं, जबकि फर्रुखाबाद सीट बड़ी मुश्किल से बची।
‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत मजबूत बना हुआ’
सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत मजबूत बना हुआ है। उन्होंने पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में “डबल इंजन सरकार” की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जापान और सिंगापुर की अपनी हालिया यात्राओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक निवेशकों की रुचि उत्तर प्रदेश में बढ़ रही है। उन्होंने सरकार, आरएसएस और सहयोगी संगठनों के बीच घनिष्ठ समन्वय का भी आह्वान किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी चुनाव से पहले समान विचारधारा वाले संगठनों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण होगा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
आज कानपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आज कानपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 6 मार्च को कानपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वह यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में संघ परिवार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीएम के दौरे के मद्देनजर गुरुवार को यहां पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
बैठक में ढाई घंटे तक रहेंगे मौजूद
सीएम योगी संघ और भाजपा की अहम समन्वय बैठक में करीब ढाई घंटे तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे। इस ढाई घंटे की बैठक को 2027 के चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक माहौल और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रणनीति बनाई जाएगी।
संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतकर्ता बरतने के दिए निर्देश
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हिस्सा लेंगे, जिनका स्वागत भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी जाजमऊ पुल पर करेंगे। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कल निरीक्षण के दौरान हेलीपैड परिसर, आगमन व प्रस्थान मार्ग, पाकिर्ंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतकर्ता बरतने के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश
पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टाफ ऑफिसर तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, चारों ओर फैली दहशत
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, चारों ओर फैली दहशत
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 36 घंटे के भीतर दूसरी बार बम की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार शाम को रेलवे स्टेशन पर व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। हालांकि गहन तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शाम करीब सात बजे 112 नियंत्रण कक्ष पर एक आपातकालीन फोन आया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि रेलवे स्टेशन को उड़ा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), एंटी सबोटाज टीम और श्वान दस्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्टेशन पहुंचे और उच्च सुरक्षा जांच शुरू की गई। पुलिस और सुरक्षा टीम ने किसी भी खतरे से बचने के लिए सभी प्लेटफार्म, यात्रियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों, विश्राम कक्ष, पार्सल कार्यालयों और पार्किंग क्षेत्रों में गहन जांच की। अभियान के दौरान सभी संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई और यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी गई। इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। स्टेशन पर 36 घंटे से भी कम समय में बम की धमकी की यह दूसरी घटना है।
इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर बम की धमकी का ऐसा ही फोन आया था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई। डीसीपी गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया, ”जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस नंबर से फोन किया गया था वह अनिल नामक व्यक्ति का है। हालांकि, पूछताछ के दौरान उसने अधिकारियों को बताया कि उसका मोबाइल फोन 24 फरवरी से गायब था जिससे संदेह पैदा होता है कि धमकी देने के लिए खोए हुए फोन का उपयोग किया गया होगा।” डीसीपी ने कहा, पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है और वास्तविक कॉल करने वाले की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
कानपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला KDA का बुलडोजर
कानपुर में अवैध कॉलोनियों पर चला KDA का बुलडोजर
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग और अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ बीते बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल एवं शख्त निर्देशानुसार प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग जोनों में कुल मिलाकर लगभग 41 बीघा से अधिक भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
जोन-3 में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई
KDA प्रवर्तन जोन-3 अंतर्गत ग्राम पिपरौली में लगभग 20 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति एवं बिना मूलभूत भौतिक सुविधाओं (सीवर, नाली, बिजली, पार्क आदि) के की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। बताया गया कि संबंधित भूखंडों को बिना प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट के विकसित कर आमजन को बेचा जा रहा था, जिससे भविष्य में नागरिकों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता था। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी बृजेन्द्र उपाध्याय, अवर अभियंता अमर नाथ यादव एवं प्रवर्तन दल के सहयोग से संपन्न हुई।
जोन-1बी में 21 बीघा क्षेत्र में चला बुलडोजर
प्रवर्तन (जोन-1बी) में विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन अलग-अलग स्थलों पर कुल लगभग 21 बीघा क्षेत्रफल में विकसित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
ग्राम प्रतापपुरी हरी – 9 बीघा में विकसित अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई।
ग्राम भगवानपुरवा – लगभग 8 बीघा में की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग ध्वस्त।
ग्राम कटरी ख्यौरा – लगभग 4 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई। इन स्थलों पर इंट्री गेट, आंतरिक सड़कें, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर तथा निर्मित/अर्धनिर्मित भवनों सहित समस्त चिन्हांकन को 3 जेसीबी मशीनों के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह तथा थाना-बिठूर पुलिस बल मौजूद रहा।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com