आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद संतरा ऐसे करें इस्तेमाल…

फलों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन सीजन में फलों का सेवन ज्यादा गुणकारी होता है। संतरा भी उनमे से एक है जो शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाते है। संतरे में बिटामिन सी पाया जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा काफी असरदार माना जाता है।

संतरा खाने के फायदे

संतरे को स्नैक्स वाले फ्रूट्स में शामिल कर अपने कैलोरी इंटेक को कम किया जा सकता है। इससे वजन को कंट्रोल में रखने में काफी मदद मिल सकती है।

संतरा शरीर से यूरिक एसिड को कम कर गठिया के मरीजों को आराम दिला सकता है। यह गठिया में शरीर की सूजन को कम करने में भी मददगार माना जाता है।

संतरे के रोजाना सेवन से आपको बीपी की समस्या होने की आशंका काफी कम हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को संतरे का सेवन करने की सलाह देते हैं।

मौसम में बदलाव के कारण कमजोर इम्यून सिस्टम कई संक्रमणों का भी कारण बनता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।

Back to top button