UP में BJP को करारा झटका,एक साथ 1500 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, मचा हडकंप

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है, आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए इसे काफी बड़ा उलटफेर बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के व्यवहार से तंग आकर 1500 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इससे उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई में हड़कंप मच गया है।

इस्तीफा देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अनेक विभागों से गैर क़ानूनी ढंग से धन उगाही की है। कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए आलाकमान से जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस बार के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है तो किसी साफ़-सुथरी छवि वाले जिलाध्यक्ष को पार्टी की कमान सौंपी जाए।

आपको बता दें, कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और सड़क पर जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय का पुतला भी फूंका। दोहरीघाट के मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम लोग विरोध प्रदर्शन के जरिए अपने पार्टी के आला कमान को बताना चाहते है कि जब तक जिलाध्यक्ष को हटाया नहीं जाएगा तब तक मऊ जिले में कमल नहीं खिलेगा। इसलिए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए इन्हें पद से हटाना बेहद जरूरी है।

Back to top button