Unnao Loksabha Result LIVE : 17वें राउंड में वोटों की गणना के बाद साक्षी महाराज 206985 मतों से आगे

उन्नाव लोकसभा सीट पर मतगणना के राउंड बढऩे के साथ ही भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज जीत का अंतर बढ़ाते जा रहे हैं। 17वें राउंड में 706763 वोटों की गणना के बाद साक्षी महाराज गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला से 206985 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को अब तक 397393 वोट मिले हैं जबकि गठबंधन को 190408 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 93447 मत मिले हैं। 6269 वोट नोटा के खाते में गए हैं।
सातवें राउंड तक 297859 मतों की गणना में भाजपा को 167866, गठबंधन को 84449, कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 34159 और प्रसपा को 1642 तथा नोटा को 2821 वोट  मिले। छठे राउंड तक भाजपा को 127818, गठबंधन को 65536, कांग्रेस को 25234, प्रसपा को 1255 तथा नोटा में 2177 मत मिले। वहीं चौथे राउंड तक भाजपा के साक्षी महाराज को 106062, सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला को 52829, कांग्रेस की अन्नू टंडन को 20914 तथा प्रसपा प्रत्याशी को 1006 वोट मिले। दूसरे राउंड में भाजपा को 8570, गठबंधन को 3830 कांग्रेस को 1224 वोट और पहले राउंड के मतों की गणना में भाजपा को 4244, गठबंधन को 1712 और कांग्रेस को 1003 वोट मिले। 
चुनाव के चौथे चरण में 21,88,558 मतदताओं में 56.69 प्रतिशत यानि 12,35,879 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दही चौकी स्थित राज्य भंडार गृह में पूरी तैयारी के साथ मतों की गणना शुरू हो गई है। यहां प्रेक्षक समेत जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी व पूरा अमला मौजूद है।

उन्नाव सीट के लिए दही चौकी स्थित राज्य भंडार गृह में मतगणना के इंतजाम किए गए हैं। परिणाम आने में करीब सात घंटे का वक्त लगने की बात कही जा रही है। यहां कुल 2522 बूथ पर वोङ्क्षटग हुई थी, जिनकी गणना 31 राउंड में पूरी की जानी है। इस सीट पर कांग्रेस की अन्नू टंडन और भाजपा से साक्षी महाराज के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही कुल नौ प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं, उन्हें जमानत बचाने के लिए 2,05,980 वोट चाहिये होंगे। अब देखना यह है कि किसके सिर ताज सजेगा। मतगणना में 492 कर्मचारी लगाए गये हैं और सुरक्षा के लिए 1000 कर्मियों का घेरा है। सुबह से ही बाहर प्रत्याशियों की समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है, गणना स्थल में सिर्फ एजेंटों को ही प्रवेश दिया गया है।

Back to top button