प्रदेश में नगर निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी डेमोक्रेटिक : बलवेंद्र सिंह नेगी

देहरादून : उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) के केंद्रीय अध्यक्ष बलवेंद्र सिंह नेगी ने भाजपा-कांग्रेस पर प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने प्रदेश की जनाकांक्षाओं के बजाय निजी स्वार्थों को तवज्जो दी है। दुर्भाग्य की बात है कि ऐसे में क्षेत्रीय दल यूकेडी लोगों को अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। अब यूकेडी डेमोक्रेटिक प्रदेश को मजबूत राजनीतिक विकल्प देगी।प्रदेश में नगर निकाय की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी डेमोक्रेटिक : बलवेंद्र सिंह नेगी

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश का विकास पूरी तरह से बाधित हो गया है। ऐसे में प्रदेश को एक क्षेत्रीय मजबूत राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। लोकप्रिय एवं मेहनती युवा व मातृशक्ति को प्रत्याशी बनाया जाएगा। वार्ता में अनु पंत, ज्योति बडोनी, भूपेंद्र, राजेंद्र रावत समेत कई अन्य मौजूद रहे।

Back to top button