छह महीने तक दो युवकों ने मिल किया युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया ऐसा काम

फतेहाबाद। जींद की एक युवती ने वहां के दो युवकों पर छह माह तक लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वहीं जब वह गर्भवती हो गई तो गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। उसने जींद महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसके साथ दोनों ने जाखल व उचाना के होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। चूंकि मामला जाखल से जुड़ा हुआ है, इसलिए जींद महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर जांच के लिए फतेहाबाद महिला पुलिस को भेजा है।छह महीने तक दो युवकों ने मिल किया युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया ऐसा काम

पुलिस के अनुसार जींद के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि जींद के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी दिनेश के साथ उसकी दोस्ती थी। वह उसे उचाना के एक होटल में ले गया। यहां पर दिनेश व उसके दोस्त राजू ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए। उसके बाद दोनों उसे ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद वे उसे जाखल में एक ठिकाने पर ले गए। वहां पर भी दोनों आरोपितों ने दुष्कर्म किया।

आरोप है कि दोनों आरोपितों ने 20 नवंबर 2017 से 4 अप्रैल 2018 तक कई बार दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो गोलियां खिलाकर गर्भपात करवा दिया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते वह चुप रही। बाद में उसने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हिम्मत जुटाई और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि जींद से जीरो एफआइआर आई है। अब फतेहाबाद महिला पुलिस मामले की जांच करेगी।

Back to top button