OMG… जापान में 19 लाख में बिके दो खरबूजे, जानें क्या थी ऐसी बात

अगर आपको लगता है कि आम, अनार या सेब ही सबसे महंगे फलों में से एक हैं तो जरा रुक जाइए। शायद आपने जापान के दो खरबूजों के बारे में नहीं सुना। आमतौर पर लोग महंगी गाड़ियां, फोन, घर खरीदते हैं लेकिन हाल ही में खरबूजों की नीलामी हुई। OMG... जापान में 19 लाख में बिके दो खरबूजे, जानें क्या थी ऐसी बात

दरअसल, जापान में नीलामी के दौरान दो प्रीम‍ियम खरबूजों की कीमत 19,84,538.81 लगी। अध‍िकार‍ियों ने बताया कि युबरी के नाम से मशहूर इन खरबूजों को इस साल उत्तरी होक्काइडो की साप्पोरो सेंट्रल होलसेल मार्केट में एक लोकल फ्रूट पैकिंग फर्म ने इतने महंगे दाम में खरीदा है। जापान में ऐसी नीलामी होती रहती है लेकिन आमतौर पर प्रीमियम खरबूजों की कीमत 6 से 10 हजार रुपये के बीच होती है। 

बता दें, जापान में खरबूजे को सम्‍मान के साथ जोड़कर देखा जाता है। युबरी खरबूजों को यहां स्‍टेटस स‍िंबल माना जाता है। लोग दोस्‍तों और कॉलीग्‍स को देने के ल‍िए इसे ग‍िफ्ट के तौर पर खरीदते हैं। यही वजह है कि यह इतना महंगा बिकता है। 

जापान में खरबूजों को लेकर इस कदर लोगों में जुनून है कि किसान भी फल के आकार और उसकी सुंदरता को लेकर काफी सजग रहते हैं। अच्‍छे दाम के लिए खरबूजों का एकदम गोल होना जरूरी है। उसके वजन का भी कीमत में अहम रोल होता है। 

Back to top button