CBI की विशेष अदालत में नोएडा टेंडर घोटाले से जुड़े दो केस, यादव सिंह की पत्नी पर आरोप तय

सीबीआई की विशेष अदालत में शुक्रवार को नोएडा टेंडर घोटाले से जुड़े दो केसों में सुनवाई हुई। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता पर आरोप तय हुए हैं। अब कुसुमलता पर भी अभियुक्तों की तरह ही केस चलेगा।CBI की विशेष अदालत में नोएडा टेंडर घोटाले से जुड़े दो केस, यादव सिंह की पत्नी पर आरोप तय

कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अभियुक्त सनी यादव और सरकारी गवाह मोहन लाल राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, यादव सिंह की तबीयत खराब होने के कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका।

उनके वकीलों ने उनकी ओर से हाजिरी माफी पत्र कोर्ट में दिया। वहीं जमानत पर चल रही यादव सिंह की पुत्रवधू श्रेष्ठा सिंह और पत्नी कुसुमलता कोर्ट में पेश हुए। जबकि करुणा सिंह और गरिमा भूषण गैर हाजिर रहे। उनके वकीलों ने भी हाजिरी माफी दिया। 

यादव सिंह के बेटे की जमानत अर्जी खारिज

इस केस में सबसे अंत में कोर्ट में सरेंडर करने वाली कुसुमलता पर शुक्रवार को कोर्ट में आरोप तय हुए हैं। उधर, टेंडर घोटाले में अभियुक्त रामेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, जेपी सिंह, राजीव कुमार, पंकज गर्ग आदि जमानत पर हैं। इसके अलावा यादव सिंह और पंकज जैन गैरहाजिर रहे। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए आठ अक्तूबर की तारीख तय की है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में अभियुक्त सनी यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। बुधवार को सनी यादव के वकीलों ने उसे जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। दोनों पक्षों के वकीलों से जमानत अर्जी पर बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

Back to top button