20 मार्च दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर होगी माँ चंद्रघंटा की सीधी नज़र, रहेंगा खुशी का दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 20 मार्च दिन मंगलवार

20 मार्च दिन मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर होगी माँ चंद्रघंटा की सीधी नज़र, रहेंगा खुशी का दिनऋतु-बसंत
माह-चैत्र
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:01
सूर्यास्त-05:59
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
03:00 से 04:30
तिथि-अष्टमी
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 11:34से 12:22 तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर 12:29 से 02:00 बजेतक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपका मन धार्मिक कार्यों में निरत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक रोजगार में प्रगति मन्द रहेगी ।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को विजया(भाँग) अर्पित करें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में स्थिरता मिलेगी। परिवार में सहयोग की भावना बनेगी, संतान द्वारा यश मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।
सुझाव:-आज आप भगवान भूतभावन को पंचामृत अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

मिथुन:-आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओ का समाधान होगा। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।पुत्र पौत्र की प्राप्ति सम्भव है।
सुझाव:-आज आप माता गौरी को सौभाग्य वस्तु अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है । मानसिक तनाव दूर होगा व्यय पर नियंत्रण बना रहेगा सुदूर की यात्रा संभव है,व्यापार सामान्य रहेगा सरकारी कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:-आज आप मधु से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे कपटी लोगों से सावधान रहें। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आप का व्यापारिक लाभ धीरे-धीरे मिलेगा दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी।रुके कार्यों में प्रगति होगी। राजकाज में सफलता मिलेगी।शैक्षिक कार्यों में बाधा होगी।पारिवारिक सहयोग से मन शांत रहेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को दूध अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। सुदूर यात्रा की संभावना बन सकती है। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को फल अर्पित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

वृश्चिक:-आज आपको व्यापार में धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान काफी हद तक सम्भव है। परिवार कलह मन को व्यथित कर सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आपको शिव लिंग पर रुद्राक्ष की माला चढ़ानी चाहिए।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आप को कठिन परिश्रम के उपरांत स्वल्प धन का लाभ मिलेगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।नौकरी में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है , मान-सम्मान का ध्यान रखें।
वाणी पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को मन्दार का पुष्प अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आपको गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उदर-विकार की समस्या सम्भव है। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगा।शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिवपार्वत को पिला वस्त्र अर्पित करें।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-आज आपको व्यापार में धन का लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी । यात्रा से कष्ट सम्भव है। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-आज आप अपामार्ग युक्त जल से शिव अभिषेक करें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज व्यवसायिक कार्यों में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। चुट- फुट घरेलू समस्याएं आयेंगी। शैक्षिक क्षेत्र से यश मिलेगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को गुलाब की माला अर्पित करें।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष तृतीया तिथि है।
2 आज माता ब्रह्मचारिणी का उपासना दिवस है।
3 आज ही के दिन मत्स्यावतार हुवा था।

।।प्रेरणादाई दोहा।।

जोग लगन ग्रह बार तिथि सकल भए अनुकूल।
चर अरु अचर हर्षजुत राम जनम सुखमूल।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि प्रभू श्री राम का जब प्रागट्य होता है तो शुभयोग, शुभलग्न, शुभ ग्रह,शुभ दिन, व शुभ तिथि स्वतः ही अपने अपने शुभस्थानो को शुशोभित करने लगे व सम्पूर्ण ब्रम्हाण्ड के चर, अचर सब के हृदय में परमात्मा के जन्मोत्सव पर आनन्द उछलने लगा, सब मे उमंग छा गया।

।।वास्तु टिप।।

अपने घर मे प्रतिष्टित श्री यंत्र नवरात्रि में स्थापित करने से मनोकामना पूर्ण होती है वास्तु दोष नष्ट होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद ,वास्तुविद व सरस् कथाव्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button