इन 5 जगहों पर कर सकते हैं ट्रिप प्लान, 5000 से कम का है बजट

कई बार ऐसा होता है कि आप कहीं छुट्टी पर जाने की सोचते हैं, लेकिन आपका बजट बहुत कम होता है। ऐसे में आप उन जगहों के बारे जानना चाहते होंगे। जहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। अगर आप भी बजट ट्रिप के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको ऐसी परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप 5000 में भी घूम सकते हैं।इन 5 जगहों पर कर सकते हैं ट्रिप प्लान, 5000 से कम का है बजट

शाही ओरछा 

मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा एक शाही शहर है। बारिश के सीजन में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। नेचुरल ब्यूटी के अलावा यह डेस्टिनेशन मंदिरों और महलों के लिए भी मशहूर है। यहां पर 2 रात 3 दिन रुकने के लिए आपको खर्च करने पड़ेंगे। अगर आप ट्रैवल पैकेज में जाते हैं, तो यह खर्च महज साढ़ें 3 हजार तक आ सकता है। यहां देखने लायक जगहों में है, राम राजा मंदिर, ओरछा का किला, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर और राजा महल।

डलहौजी 

अगर आपको पहाड़ों और प्राकृतिक खूबसूरती से प्यार है, तो हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी आपको बेहद लुभाएगा. यहां की हरियाली मॉनसून के सीजन में देखने लायक होती है जो आपका मन मोह लेगा। यहां पर रुकने के लिए प्रति व्यक्ति 2 रात 3 दिन का पैकेज सिर्फ 5000 रुपये का है। यहां पर आसपास भी कई जगहें घूमने लायक हैं।

माउंट आबू

राजस्थान का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है माउंट आबू। यहां का दिलवाड़ा मंदिर काफी मशहूर है। यहां आने के लिए आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। 2 रात 3 दिन तक ठहरने का किराया आपको तकरीबन 5,000 रुपये तक देने होगे।

वैली ऑफ फ्लावर 

उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लावर घूमने के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको हर तरह के फूल मिल जाएंगे।वाइल्ड रोज, डालिया, गेंदा जैसे कई फूल यहां पाए जाते हैं। यहां पर 2 रात 3 दिन ठहरने का किराया महज 3,500 रुपये है।

आगरा 

प्यार की इस सबसे खूबसूरत निशानी को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं, तो आप तो इसके इतने करीब हैं। क्यों न इसी के बहाने अपने प्यार को भी कुछ नयापन दें। यहां आप ताजमहल के अलावा कई ऐतिहासिक इमारतेंं देख सकते हैं। आगरा का किला, अकबर के किले के अलावा आप यहां स्ट्रीटफूड का मजा ले सकते हैं।दिल्ली और नोएडा से ये जगह बहुत पास पड़ेगी. यहां 4000 में आपकी ट्रिप पूरी हो जाएगी। 

Back to top button