रोहिता रेवड़ी ने कहा- यह तो ट्रायल, असली खेल अभी बाकी है

पहली बार सामने आई सुरेंद्र की पत्नी विधायक रोहिता रेवड़ी

विधायक रोहिता रेवड़ी ने अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ मजबूती से खड़ा होने का दावा किया है। उनके अनुसार कांग्रेसियों ने फेक ऑडियो के जरिए ट्रायल किया है। चुनावी राजनीति में और घटिया खेल हो सकता है। इसके लिए उन्होंने पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष सविता तनेजा थप्पड़ प्रकरण को याद कराया। लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ऑफिस में उन्होंने सुरेंद्र रेवड़ी पर गंदे-गंदे आरोप लगाए। थप्पड़ चले। बाद में वह कांग्रेस के मंच पर बुल्ले शाह के साथ नजर आईं।रोहिता रेवड़ी ने कहा- यह तो ट्रायल, असली खेल अभी बाकी है

प्रश्न – सुरेंद्र रेवड़ी जी के लिए आपके विचार क्या हैं?

विधायक : विश्वास नहीं कि वह ऐसी बातें कर सकते हैं। ऑडियो फर्जी हैं। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। कुछ और फर्जी ऑडियो भी हमारे पास पहुंचे हैं जिसमें सुरेंद्र जी जैसी आवाज निकालने की कोशिश हो रही है। प्रश्न : सुरेंद्र जी का कैसे साथ दे रही हैं?

विधायक : मैं मजबूत रहूंगी, तभी वह आगे मुकाबला कर पाएंगे। हम एक दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं। एक दूसरे पर पूरा भरोसा है। कहा न, पहले भी साजिश हो चुकी है। प्रश्न : पानीपत की महिलाएं विचलित हैं। उनके लिए क्या संदेश है?

विधायक : महिला होने के नाते यही कहूंगी कि डगमगाएं नहीं। सकारात्मक (पॉजिटिव) दृष्टिकोण रखें। सच्चाई की राह मुश्किल सही परंतु जीत जरूर मिलेगी। प्रश्न : तरुण के बारे में आपका क्या कहना है

विधायक : वह भी समाज का लड़का है। उसके माता-पिता के साथ हमारी संवेदना है। विश्वास है कि तरुण खुद ही हकीकत को सामने रख देगा।

Back to top button