पपीते के पत्तों में छिपा है इस जानलेवा बीमारी का इलाज, आज ही करें ट्राई
June 25, 2018
1 minute read
पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते हैं कि पर क्या आपको मालूम है कि पपीते के पत्ते भी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। क्या आपने कभी पपीते के पत्ते का जूस पीया है? अगर नहीं तो इसके फायदे जानने के बाद आप पक्का पीना शुरू कर देंगे।
इंफेक्शन से बचाने में करता है मदद
पपीते के पत्ते का जूस हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ हमारे शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकने में मदद करती है। इसके साथ ही यह हमें कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। इसके अलावा यह खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।
डेंगू पेशेंट्स के लिए लाभदायक
पपीते की पत्तों का जूस डेंगू और मलेरिया के पेशेंट्स के लिए बहुत लाभकारी रहता है। यह बुखार में कम हो रही प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही शरीर की कमजोरी को भी बढ़ने से रोकता है।
कैंसर सेल्स का बढ़ने से रोकता है
कैंसर के पेशेंट्स के लिए पपीते के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैंसररोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते हैं। बताया गया है कि अगर आप जिंदगी भर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
पीरियड्स के दर्द को छू मंतर
पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द में भी पपीते के पत्ते मददगार है। इसके लिए पपीते की पत्तों को इमली, नमक और 1 ग्लास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाएं। ठंडा करके इस काढ़े को पीने से काफी आराम मिलता है।
पीरियड्स के दर्द को छू मंतर पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द में भी पपीते के पत्ते मददगार है। इसके लिए पपीते की पत्तों को इमली, नमक और 1 ग्लास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाएं। ठंडा करके इस काढ़े को पीने से काफी आराम मिलता है।