विधानसभा चुनावों से पहले मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के हुए तबादले

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं. ये तबादले देर रात किए गए हैं. जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें ज्यादातर ACS और PS स्तर के अधिकारी ही शामिल हैं. तबादले के साथ ही अधिकारियों को नए कार्यभार की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. विधानसभा चुनावों से पहले मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के हुए तबादले

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • के के सिंह -ACS फॉरेस्ट 
  • बंदोपाध्याय प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति कल्याण
  • विनय कुमार राय प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग
  • मलय श्रीवास्तव प्रमुख सचिव ग्रहण परिवहन
  • अशोक वर्णवाल प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग
  • जे के जैन-कमिश्नर शहडोल संभाग
  • आकाश त्रिपाठी-कमिश्नर महिला एवं बाल विकास विभाग 
  • राघवेंद्र सिंह-कमिश्नर इंदौर
  • मनीष सिंह-उज्जैन कलेक्टर
  • आशीष सिंह-नगर निगम कमिश्नर इंदौर
  • श्रीकांत पांडे-कलेक्टर देवास
  • दिनेश कुमार श्रीवास्तव-आबकारी आयुक्त ग्वालियर
  • पवन कुमार शर्मा-आयुक्त वाणिज्य कर इंदौर
  • नंद कुमारम-सीएमडी मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी पूर्वी क्षेत्र
  • तन्वी सुंदरियाल प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम 
  • इसके अलावा इंदौर के कमिश्नर रहे संजय दुबे को प्रमुख सचिव श्रम विभाग का कार्यभार सौंपा गया है. 

इसी साल के अंत में होने हैं विधानसभा चुनाव
प्रदेश में अधिकारियों के तबादले उस वक्त हुए हैं जब विधानसभा चुनाव करीब है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के तबादले भी चुनावों के लिए ही किए हैं. 

 
Back to top button