आज का राशिफल 20 अक्टूबर दिन मंगलवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अपनी पूरी ऊर्जा का सही प्रयोग नहीं कर पायेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों का वर्चस्व कम होगा। दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिन्ता रहेगी। भाइयों से सम्बन्ध मधुर रखें।

वृषभ — सन्तान के आचरण और व्यवहार से आनंदित होंगे। नौकरी में सहकर्मियों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपको कर्ज लेने से बचना चाहिये। दूसरों की सहायता से आत्मसन्तोष की अनुभूति होगी। भौतिक भोग-विलास के साधन जुटायेंगे।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। नया काम शुरू करने से पहले अपनी तैयारी कर लें। आपकी सलाह लोगों के बहुत काम आयेगी। आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहेगा।

कर्क — ऑफिस में महत्वपूर्ण काम अपने हांथ में ले सकते हैं। बड़े अनुबन्धों से जुड़ सकते हैं। घर की साज-सज्जा में धन खर्च होगा। प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। बातचीत से विवादों को सुलझा लेंगे। बच्चों की पढ़ाई में पूरी सहायता करेंगे।

सिंह — विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। नजदीकी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अनावश्यक जल्दबाज़ी न करें। दूसरों की सलाह पर पूरी तरह निर्भर न रहें। जिन लोगों ने करियर में हाल में ही बदलाव किया है उन्हें समस्या हो सकती है।

कन्या — स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आ सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों के सम्पर्क मजबूत होगा। साहित्य और कला के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

तुला — धन की समस्या का हल मिलेगा। जल्दबाज़ी और भावुकता में निर्णय न लें। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे। आपके जूनियर्स आपसे सीखने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक — राजनीतिक लोगों की यात्रा के योग बन रहे हैं। ऑफिस और घर दोनों जगह बहुत अच्छा माहौल रहेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। घर में अचानक रिश्तेदार आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु — बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी की बात का बुरा न मानें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। रक्तचाप की समस्या बढ़ सकती है। उधार दिया हुआ धन अटक सकता है।

मकर — अपनी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लायेंगे। नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी। पार्टनरशिप के प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की तिथि तय हो सकती है।

कुम्भ — कार्यक्षेत्र में आपको नये मौके मिलेंगे। अधिकारी आपके विचारों का समर्थन करेंगे। कठिन समस्याओं को आसानी से हल कर लेंगे। विद्यार्थियों के लिये आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। अनसुलझे मुद्दे सुलझ सकते हैं।

मीन — आकस्मिक खबर सुनने को मिल सकती है। नकारात्मक चिन्तन से आपकी योजना प्रभावित हो सकती है। गृहस्थ जीवन में विचारों का तालमेल कम रहेगा। विरोधी आपकी शिकायत कर सकते हैं। अपने मित्रों की सलाह पर ध्यान अवश्य दें।

Back to top button