आज का राशिफल और पंचांग: 18 जून दिन सोमवार, जानें कल क्या उपाय करने से होगी धन की वर्षा

आप सभी का मंगल हो. . .

।। आज का पञ्चाङ्ग – 18 जून दिन सोमवार ।।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पंचमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)-प्रातः 07:30 से09:00 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-प्रातः 05:24 से 07:08 तक

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-
आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा हो सकता है। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ध्यान रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

30 मई 2018 दिन बुधवार का राशिफल और पंचांग: जाने किन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

वृषभ:-
आज आप तन-मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे। रुचिकर भोजन मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-

आज कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन की शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती है लेकिन बाद में मार्ग खुलते दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन उल्लासमय वातावरण में बीतेगा। प्रवास या यात्रा की संभावना आज बन रही है। रुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है। दिन कुल मिलाकर सुखद रहेगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता हो सकती है। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलें। विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक बनाए रखें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज का दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। प्रमोशन की संभावना है। माता से लाभ होगा। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टाल दें। खर्च होने की आशंका है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं। वाणी और व्यवहार पर आज संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बना सकती है। ईश्वर के ध्यान से मन शांत रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। छोटे प्रवास का योग हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज का दिन आपके लिए आनंददायी होगा। कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पना शक्ति अच्छी रहेगी और साहित्यिक विषयों में रुचि लेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी
राशिरत्न:-पुखराज

यह भी पढ़ें – बड़ा रहस्य: ऐसे हुआ था भगवान शिव का जन्म ये थे इनके पिता, इस कथा में छिपा है ये रहस्य 

।। आज के दिन का विशेषमहत्व ।।
1. आज ग्रीष्मऋतु ,ज्येष्ठमाह, शुक्लपक्ष,तिथि पंचमी, दिन सोमवार है।
2. आज विवाह मुहूर्त है व रवियोग भी है।

।। प्रेरणा दाई चौपाई ।।
अति आदर दोउ तनय बोलाए। हृदयँ लाइ बहु भाँति सिखाए।।
मेरे प्रान नाथ सुत दोऊ। तुम्ह मुनि पिता आन नहिं कोऊ।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि महाराज श्री दशरथ जी गुरु वशिष्ठ जी के समझाने के बाद बड़े आदर पूर्वक अपने दोनों पुत्र ज्येष्ठ राम जी व अनुज लक्ष्मण जीको बुलाया और हृदय लगा कर पुत्रों को बहुत प्रकार से शिक्षा दिया।
और महामुनि श्री विश्वामित्र जी को निवेदन किया हे मुनि श्रेष्ठ ये दोनों पुत्र मेरे प्राण हैं ,सो प्रभू आप ही इनके पिता हो दूसरा कोई नहीं अर्थात आप पिता के समान इनपर छोह रखियेगा।

।। इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्वि व संगीतमय श्रीरामकथा श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button