आज का राशिफल 7 नवंबर दिन शनिवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। आज इस राशि के जातक का मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे। नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी प्रयास में असफल साबित होंगे।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रेम जीवन में आपके प्रिय से आपके संबंध बहुत ही बढ़िया बनेंगे।विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे।नदी तलाब और बाहर की महिलाओं से सचेत रहें। ईश्वर भक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आप आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। मोशन होने से काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर दाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।खर्च बढ़ेगा। अपनी कलात्मकता में निखार  लाने का दिन है।  कपड़ों , मेकअप और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा हैं।

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा ।परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे।  बीमारी या वाहन दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। दिवाली की सफाई में वयस्त रहेंगे।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आज के दिन आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। परिवार के साथ किसी उत्सव में शामिल होंगे।  दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आज का दिन बहुत कमजोर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। महिलाओं से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार लाएंगे। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। आपको आज बहुत सारे फायदे होने वाले हैं।आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्ट से संबंधित कामों में अच्छा काम करेंगे।घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी।  आसपास का माहौल मनोनुकूल नहीं रहेगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। धैर्य रखें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से आपके काम में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।प्यार में कपल धनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। संतानों के सवालों की जिज्ञासा को शांत करेंगे। दोस्तो से लाभ मिलेगा।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। आज के दिन में स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें।व्यापार के मामले में आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है।पिता की सेहत पर ध्यान दें। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। ऑफिस में अधिकारी जातक के काम की कदर करेंगे। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। आज आपको परेशानियांघेर कर रखेंगी जिनके चलते आप किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लगा पाएंगे।सार्वजनिक जीवन में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए कपड़े और वाहनसुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। आज आपको आपके दांपत्य जीवन मेंअच्छे नतीजे मिलेंगे। एक दूसरे से प्यार जताने का मौका मिलेगा। जातक के विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह  कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ  निकटता अनुभव करेंगे। दोस्तों के साथ छोटी यात्रा करेंगे।

Back to top button