आज का राशिफल 03 दिसंबर , दिन गुरुवार, जानिए कैसा रहने वाला हैं ये सप्ताह

मेष राशि-
सप्ताह का आरंभ सुखद समाचारों के साथ होगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही कार्यक्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक जिम्मेदारी और पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग। सप्ताह के मध्य महंगी तथा विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग। सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे।

वृषभ राशि-
अपनी उर्जाशक्ति, साहस, वाणी कुशलता एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की प्रशंसा भी होगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ये समय बेहद अनुकूल रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी अच्छे दिन। सप्ताह के मध्य भी ग्रह-गोचर में सुधार के प्रभावस्वरूप सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। सभी दिन शुभ।

मिथुन राशि-
सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और यात्राओं का संयोग बनेगा। खर्च भी खूब होगा, हो सकता है किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार भी मिले किंतु सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर का  अनुकूल होना कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों का निपटारा भी होगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।

कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना तो करना पड़ेगा किंतु आय के साधन भी बढ़ेंगे और काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों या भाइयों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों अथवा शिक्षा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल है। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर में और सुधार आएगा जिसके प्रभावस्वरूप मान-सम्मान की वृद्धि होगी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि-
सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही कोई बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना चाहें अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। धोखाधड़ी के मामलों से सावधान रहना पड़ेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेश यात्रा के लिए वीजा का आवेदन करना सफल रहेगा। सभी दिन शुभ।

कन्या राशि-
इस राशि के जातकों के लिए सप्ताह कई तरह के सुखद परिणामों वाला रहेगा। भाग्य उन्नति तो होगी ही धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए लग जाएं। सप्ताहांत आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। सभी दिन शुभ।

तुला राशि-
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति के भी योग। नजले जुकाम तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। झगड़े विवाद से भी दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार आने के फलस्वरूप रुके हुए कार्य बनते नजर आएंगे। कार्य व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सरकारी विभागों से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। 1 तारीख को रहें जरा बचके।

वृश्चिक राशि-
सप्ताह का आरंभ कई सुखद समाचारों के साथ होगा। शादी विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। महिला वर्ग तथा बड़ा व्यापार करने वाले लोगों के लिए ग्रह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से कुछ आपसी विवाद हो सकता है। इसे बढ़ने न दें। सप्ताहांत भाग्योन्नति के साधन बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

धनु राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा गुप्त शत्रु भी हावी रहेंगे किंतु, कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति तथा उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलने के योग। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल। सप्ताहांत पुनः स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 4 तारीख को रहें जरा बचके।

मकर राशि-
सप्ताह का आरंभ कई तरह के सुखद समाचारों के साथ होगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो परिणाम सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। आय के साधनों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन भी आएगा और बड़े भाइयों से सहयोग भी मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताह के मध्य कुछ अप्रिय समाचार परेशान कर सकते हैं। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

कुंभ राशि-
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी बहुत अच्छे समाचार नहीं मिलेंगे। सप्ताह के मध्य से ग्रह गोचर की अनुकूलता विषम परिस्थितियों से मुक्त करेगी इसलिए, अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझ जाएं तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके।

मीन राशि-
आपके लिए सप्ताह कई तरह के सुखद परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा किंतु, मानसिक अशांति भी देगा। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो  संकल्प पूर्ति के योग। सप्ताहांत संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

 

 

 

 

 

 

 

 

Back to top button