आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून दिन मंगलवार, जानें आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 27 जून दिन बुधवार

ऋतु-ग्रीष्म
माह-ज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-चतुर्दशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
12:30 से 01:30
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः 07:10 से 08:55 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आपका आध्‍यात्‍म की ओर झुकाव बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखने से बहुत-सी गलतफहमियों से बच सकेंगे। अचानक धन लाभ होगा। हितशत्रुओं से बचकर रहें। स्त्री और पानी से संभल कर रहें।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-
आज दांपत्‍य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों और निकटस्थ दोस्तों के साथ उत्तम भोजन करने का अवसर मिलेगा। छोटे-मोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ होगा। स्नेहीजनों से शुभ समाचार मिल सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में मनमुटाव हो सकता है। इससे सावधान रहना आवश्यक है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज आपका दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां हो सकती हैं। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव हो सकता है। यात्रा- प्रवास में कठिनाई आ सकती है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज नकारात्मक विचार हताशा पैदा कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता- पिता के साथ मतभेद हो सकता है। जमीन, मकान तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आप बिना सोचे-समझे कोई भी कार्य न करें। कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही, प्रतिस्पर्द्धियों को भी परास्त कर सकेंगे। भाई बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे सम्बंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज अपनी वाणी पर संयम रखें ,आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं लेने देगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले भली-भांति सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज आप तन-मन से खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन प्रवास या मिलन- मुलाकात का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गाढ़ी आत्मीयता का अवसर आएगा। आर्थिक लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्टदायक हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोंकझोक के कारण मन दुःखी होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। अधिक खर्च होने से पैसे की तंगी आ सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
जीवन के हर क्षेत्र में आज का दिन लाभकारी साबित होगा। मित्रों, सगे- सम्बंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक प्रसंगों में उपस्थित होंगे। स्त्री मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ होगा। विवाहोत्सुक युवक-युवतियों की वैवाहिक समस्या हल होगी।
राशिरत्न:-नीलम

कुम्भ:-
आज लगभग आपके हरेक रुकेहुवे कार्य निर्विघ्न पूरे हों सकेंगे जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। धन प्राप्ति और पदोन्नति का योग है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें।
संतान की समस्याएं आपको चिंतित कर सकती हैं। प्रतिस्पर्द्धी अपनी चाल में सफल होंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्त्व।।
1 आज ग्रीष्मऋतु ज्येष्ठमाह शुक्लपक्ष चतुर्दशी तिथि व बुधवार दिन है।

2 आज विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
सुनि मारीच निसाचर क्रोही। लै सहाय धावा मुनिद्रोही।।
बिनु फर बान राम तेहि मारा। सत जोजन गा सागर पारा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि जब प्रभुय श्री राम व भैय्या लक्ष्मण जी यज्ञ की रक्षा कर रहे थे तो मुनियों से द्रोह करने वाला मारीच अपने राक्षसों की सेना लेकर यज्ञ में विघ्न डालने पहुचा। परमात्मा राम ने बिना फर(नोंक) वाले बाड़ से मारीच को मारा वह सौ योजन दूर समुद्र के पार जा गिरा।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button