आज का राशिफल और पंचांग: 23 सितंबर दिन रविवार, इन राशि वालों के लिए आज का दिन हैं बहुत ही शुभ
।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 23 सितंबर दिन रविवार
पंचांग : रविवार, 23 सितंबर, 2018
- तिथि – चतुर्दशी – पूर्ण रात्रि तक
- नक्षत्र – शतभिषा – 21:49:46 तक
- करण – गर – 18:36:05 तक
- पक्ष – शुक्ल
- योग – शूल – 28:11:15 तक
- वार – रविवार
23 सितंबर 2018 का सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
- सूर्योदय – 06:09:42
- सूर्यास्त – 18:17:15
- चंद्रोदय – 17:32:00
- चंद्रास्त – 29:12:59
23 सितंबर 2018 का अशुभ समय
- दुष्टमुहूर्त – 16:40:14 से 17:28:44 तक
- कुलिक – 16:40:14 से 17:28:44 तक
- कंटक – 10:12:12 से 11:00:43 तक
- राहु काल – 16:46:18 से 18:17:15 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम – 11:49:13 से 12:37:43 तक
- यमघण्ट – 13:26:13 से 14:14:43 तक
- यमगण्ड – 12:13:28 से 13:44:25 तक
- गुलिक काल – 15:15:21 से 16:46:18 तक
23 सितंबर 2018 का शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
- आज का शुभ मुहूर्त समय – 11:49:13 से 12:37:43 तक
।।आज का राशिफल।।
मेष राशि: कोई आप के निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।
वृषभ राशि: भवनभूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।
मिथुन राशि: निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान कि चिंता तथा तनाव सताएंगे। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें। अचानक धनार्जन होगा।
कर्क राशि: दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारंभ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।
सिंह राशि: किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दुसरों के झंझटों में न पड़ें।
कन्या राशि: पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे है। आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।
तुला राशि: कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पुरे होंगे। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि: अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को दाखिल न करें। मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आप की भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।
धनु राशि: भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।
मकर राशि: अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा।कोशिश करें कि जो आपके हितैषी हैं उन्हें अपने पास ही रखें । किसी भी कार्य को समझ कर करें। वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है।
कुंभ राशि: आपसी संबंधों के कारण समझोता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा।
मीन राशि: अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।