आज का राशिफल और पंचांग: 25 अगस्त दिन शनिवार, इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 25 अगस्त दिन शनिवार

ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
तिथि- त्रयोदशी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05.42
सूर्यास्त- 19.12
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
दिन में 12.00 से 13.30 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-  11:57 − 12:48आज का राशिफल और पंचांग: 25 अगस्त दिन शनिवार, इन राशि वालों की चमकने वाली है किस्मत

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच करने जा सकते हैं। ऑफिस में आज आपकी अच्छी परफॉरमेंस को देखकर तारीफ हो सकती है।  स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अगर आप किसी नयी जमीन को लेने का प्लान बना रहे हैं, तो शुभ मूहूर्त देखकर खरीद सकते हैं। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस में आज आप मेहनत के साथ काम करेंगे। आज दूसरों के साथ मीठा बोलने की कोशिश करें, फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि की महिलाएँ आज अगर शॉपिंग करने की सोच रही हैं, तो कैश के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर रख लें। आज सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मिथुन राशि:-
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है सीनियर्स आज आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं। बेहतर होगा कि आप अपने सभी कामों को सावधानीपूर्वक करें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पूरा होने पर टीचर से वाहवाही मिलेगी। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। S

कर्क राशि:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम का बोझ अधिक होने से आज बच्चों को कम टाइम दे पाएंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। बेहतर होगा आज आवश्यकता पड़ने पर ही दूसरों से बात करें। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने पर अनबन हो सकती है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मानसिक तनाव दूर होगा।

सिंह राशि:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से खुश हो सकते हैं। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है।  किसी काम को लेकर आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। आज इस राशि की अविवाहित महिलाओं को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। गणेश जी को हरा वस्त्र चढ़ाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशि:-
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा। इस राशि के बिल्डर्स को आज अचानक लाभ हो सकता है। परिवार के सभी सदस्य आज आपसे खुश रहेंगे। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों की सफलता आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

तुला राशि:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में आज सीनियर्स आपके अधूरे काम को देखकर नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कि अपना काम समय से पूरा कर लें। इस राशि के राजनीतिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी को पर्स गिफ्ट कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। पक्षियों को दाना डालें, लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। कारोबार में आज काम को पूरा करने के लिये दो-चार लोगों से राय जरुर लें। इस राशि के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है।  यात्रा के सुखद परिणाम हासिल हो सकते हैं।  गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।

धनु राशि:-
आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। किसी काम को पूरा करने में आज किसी दोस्त की मदद मिलेगी। ऑफिस में आज आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज सोसाइटी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। गाय को हरी घास खिलाएं, आपको फायदा जरुर मिलेगा।

मकर राशि:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसमें मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी काम में थोड़ी अडचनें आ सकती हैं। आज व्यापार में रूका हुआ पैसा वापस आ सकता है।  स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों पर जल्दी विश्वास ना करें। बेहतर होगा कि पहले सोचे समझें, फिर भरोसा करें। गणेश जी की आरती करें, आपका दिन मंगलमय होगा।

कुंभ राशि:-
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज नये काम की शुरूआत से आपको बड़ा फायदा होगा। आज कोई करीबी आपकी मदद कर सकता है। इस राशि के कैटरिंग से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। आज परिवार के साथ प्यार बढ़ेगा।  लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ सकती है। आज के दिन माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपका दिन बेहतर जाएगा।

मीन राशि:-
आज घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।  करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। अनाथालय में चावल दान करें, आपका तनाव कम होगा।

Back to top button