आज का राशिफल और पंचांग: 19 अगस्त दिन रविवार, इन राशि वालों के साथ होने सकता है ऐसा

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 19 अगस्त दिन रविवार

ऋतु-वर्षा
माह-नवमी
पक्ष-शुक्ल
तिथि- अष्टमी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05.56
सूर्यास्त- 18.53
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
सांय 16.30 से 18.00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-  11:58 से 12:50आज का राशिफल और पंचांग: 19 अगस्त दिन रविवार, इन राशि वालों के साथ होने सकता है ऐसा

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि-
आज आपका ध्यान अध्यात्म की ओर अधिक लगेगा। आज आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं। आज किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने आसपास होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा भी ले सकता है। शिवलिंग पर कच्चा नारियल चढ़ाएं, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजूबत होंगे।

वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन बेहतर है । बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ंग से अपनी बात रख पायेंगे। आज लोग आपकी मदद करने के लिये तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन राशि- 
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज यात्रा और निवेश लाभ दे सकते हैं। आज आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने के लिये जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि- 
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जरुरी कामों को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस फलदायी होगा। इस राशि के छात्रों को आज थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।

सिंह राशि-
वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी रचनाओं की तारीफ हो सकती है। आज व्यर्थ की बातों पर थोड़ा तनाव हो सकता है। ऑफिस में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। आज धार्मिक कार्यों में वृद्धि हो सकती है। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपके बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या राशि-
वालों आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आज कुछ अच्छा और नया करने का मन करेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज मन की बात परिवार वालों से कह सकेंगे। आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करेंगे तो, पढ़ाई में मन भी लगेगा। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी परेशानियां दूर होगी।

तुला राशि-
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिये आज का दिन तरक्की दिलाने वाला होगा। आज लोगों से ज्यादा उम्मीद ना करें। दूसरों पर भरोसा सोच-समझ कर करें। बंदर को केला खिलाएं, आपका तनाव कम होगा।

वृश्चिक राशि- 
आज लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म होंगी। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं। आज परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आज कोई गलतफहमी दूर होने की संभावना है। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी इच्छा पूरी होगी।

धनु राशि-
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वभाव दूसरों को प्रभावित करेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल आज निकल जाएगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।अनुभवी लोगों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  आज आपकी मेहनत रंग लाएगी| सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।

मकर राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बात कहने और सुनने में सावधानी रखेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। आज सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज आपकी मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है। आज बेवजह किसी की शिकायत ना करें। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें, आपकी सभी दिक्कतों का अंत होगा।

कुंभ राशि-
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप कुछ ऐसे कामों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। आज की गई यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। आज कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आ सकता है। तुलसी के पौधे में दिया जलायें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन राशि- 
पिछले किये गये प्रयासों का फल आज मिल सकता है। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ करा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि के टीचरों के लिये आज का दिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है।  माता दुर्गा की पूजा अर्चना करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Back to top button