आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई दिन रविवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 22 जुलाई दिन रविवार

ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-शुक्ल
तिथि-दशमी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-05:20
सूर्यास्त-06:40
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
04:30 से 06:00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- प्रातः 10:45 से 12:27 तक

आज का राशिफल और पंचांग: 22 जुलाई दिन रविवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभदायक है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज आप अपने कार्य पूरा कर सकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रह सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज आनंद और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में खिन्नता हो सकती है। छाती में दर्द से परेशानी हो सकती है। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, ध्यान रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज के दिन आप ताजगी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को आनंदित करेगी। भाग्यवृद्धि का प्रबल योग हैं। नए कार्य या योजना स्वीकार करने के लिए अनुकूल दिन है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
परिवार में सुख-शांति आज के दिन को खुशहाल बनाएंगे। आज आपकी मधुरवाणी का जादू अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। प्रवास की संभावना है। मिष्टान के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा। आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन लाभदायी रहेगा। विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सानिध्य आनंददायक रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च हो सकते हैं। स्त्रियों के मामले में संभल कर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आज का दिन लाभदायक होगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अधिकारियों और बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। घर तथा ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन के अवसर आएंगे। प्रवास का आयोजन हो सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
व्यवसाय में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों के खुश होने से प्रमोशन होगा। सरकार, मित्र तथा सम्बंधियों से लाभ होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आज काम करने का उत्साह कम रहेगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा। मौज-मस्ती तथा घूमने फिरने के पीछे धन खर्च हो सकता है। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-
आज धनलाभ का योग हैं। शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च में वृद्धि हो सकती है। जलाशय से दूर रहने में सुरक्षा है। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। ईश्वर भक्ति आपके कष्ट को कम करेंगे
राशिरत्न:-पुखरा

।।आज के दिन का विशेषमहत्व।।
1 आज वर्षाऋतु आषाढ़ माह शुक्लपक्ष दशमी तिथि दिन रविवार है।
2 आज गिरिजा पूजन व जगन्नाथपुरी उल्टारथ पुनरयात्रा है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
बनइ न बरनत नगर निकाई। जहाँ जाइ मन तहँइँ लोभाई।।
चारु बजारु बिचित्र अँबारी। मनिमय बिधि जनु स्वकर सँवारी।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि ठाकुर (श्री राम)जी निज मुख से श्री मिथिला नगर की मनोहरता का अवर्णनीय सौंदर्य है , जहाँ देखो मन वहीं लोभाजाये।सुंदर बाजार और उनके ऊपर जो अम्बारी बनी हुई है वे सब मणिमय हैं मानो स्वंय ब्रम्हा ने अपने हाथ से सवारें हों।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीयमय श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button