आज का राशिफल और पंचांग: 28 अगस्त दिन मंगलवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन 

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 28 अगस्त दिन मंगलवार

ऋतु-वर्षा
माह- भाद्रपद
पक्ष-कृष्ण
तिथि- द्वितीया
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05.58
सूर्यास्त- 18.48
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
दिन में 15.00 से 16.30 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-  11:56 − 12:47

।।आज का राशिफल।।

मेष:-
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। दोपहर के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश करने से पहले जांच पड़ताल कर लें। परिजनों के साथ विरोध रहेगा।

वृषभ:-
आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग हैं।

मिथुन:-
अधिकारियों के साथ वाद-विवाद न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। आमोद-प्रमोद से संबंधित वस्तुओं को खरीदने में खर्च अधिक होने की आशंका है। आपके कार्य से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है।

कर्क:-
वाणी पर संयम रखें। मध्याह्न के बाद विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। अधिकारियों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है। प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।

सिंह:-
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। साझेदारों के साथ चर्चा सकारात्मक होगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। खर्च अधिक हो सकता है।

कन्या:-
अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी, आनंदित होंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला:-
सृजनात्मक कार्य करने में आगे बढ़ेंगे। संभव हो सके तो यात्रा को टाल दें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी।

वृश्चिक:-
नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च होने की आशंका है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आपके हित में नहीं रहेगा, संभव हो तो आज टाल दें।

धनु:-
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। छोटे प्रवास का योग है। मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। भौतिक वस्तुओं पर खर्च होंगे। कागजातों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।

मकर:-
आज अधिक वाद-विवाद न करें। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। प्रियजनों के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

कुंभ:-
आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ झुकाव अधिक रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व न दें। शिक्षा के मामले में छात्रों के लिए दिन अच्छा है। गृहस्थजीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धनलाभ हो सकता है।

मीन:-
धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतें। वाणी और क्रोध पर संयम बरतें, अन्यथा हानि हो सकती है। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे।

Back to top button