आज का राशिफल और पंचांग: 23 अगस्त दिन गुरुवार, आज इन राशि वालों की नैय्या होगी पार

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 23 अगस्त दिन गुरुवार

ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
पक्ष-शुक्ल
तिथि- द्वादशी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05.58
सूर्यास्त- 18.48
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
दिन में 13.30 से 15.00 तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-  11:58 से 12:49आज का राशिफल और पंचांग: 23 अगस्त दिन गुरुवार, आज इन राशि वालों की नैय्या होगी पार

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:-
आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। इसमें जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा। इस राशि के वर्किंग लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों को आज किसी पसंदीदा कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। माँ लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें, आपको सफलता जरुर हासिल होगी।

वृष राशि:-
आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। हमेशा की तरह आप स्वयं पर भरोसा रखेंगे। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव लायेगा। आज कुछ नये वर्कआउट को नियमित एक्सरसाइज में शामिल करने से फायदा होगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है । उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके कारोबार में मददगार साबित होगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी।

मिथुन राशि:-
आज आपका दिन खास रहने वाला है।  आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। पहले की कोशिशों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। साथ काम करने वाले आज आपकी बात से सहमत हो सकते हैं, जिससे काम में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती है। आज परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।  मंदिर में तिल दान करें, आपकी परेशानियां दूर होगी।

कर्क राशि:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।  रिश्तों में मिठास बढ़ सकती है। काम का बोझ थोड़ा ज्यादा हो सकता है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। आज नए काम शुरू करने से भी बचें।  परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं| आज संतान से सहयोग मिल सकता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, आपको कामयाबी जरुर हासिल होगी।

सिंह राशि:-
आज किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के लोगों को आज अपने कामों में किसी अनुभवी की मदद मिल सकती है। आज किसी करीबी से पैसों के लेन-देन से बचें, आगे चलकर आपको दिक्कत हो सकती है। आज कोई भी काम सावधानी से करना अच्छा होगा। आज पूरी कोशिश करने के बाद भी आप सबको संतुष्ट नहीं कर पाएंगे।  अनाथालय में चावल दान करें, आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा ।

कन्या राशि:-
आज का दिन आपके लिये नई सौगात लेकर आयेगा। बिजनेस में पहले लिये गये फैसले आज फायदेमंद साबित होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, महत्वपूर्ण सवाल आसानी से सॉल्व हो जायेंगे। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।  गौरी गणेश को लड्डू का भोग लगाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

तुला राशि:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बेहतर होगा आज ऑफिस के काम के प्रति सक्रिय रहें। विरोधी हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।  आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। विवाहितों के लिये आज का दिन  ठीक-ठाक रहेगा।  सौन्दर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा और समय खर्च हो सकता है। जीवनसाथी को टाइम देने से दाम्पत्य संबंध मधुर बनेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपका मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि:-
आज पारिवारिक मतभेद खत्म हो सकता है। आज रिश्तों की शुरूआत नये सिरे से कर सकते हैं। थोड़ी-सी मेहनत करके उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर सकता है। गौ माता के चरण स्पर्श करें, जिंदगी में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

धनु राशि:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज सभी के साथ नम्र व्यवहार करने से ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम को किसी समारोह में जा सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया रहेगा।  आपको पार्टनर से मदद मिलेगी, जिससे आपके काम समय पर पूरे हो जायेंगे। माँ दुर्गा की आरती करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि:-
आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में लेट पहुंचने से कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। आज किसी बात  को लेकर बड़े भाई से अनबन हो सकती है। आज बिजनेस पार्टनर के साथ गहन विचार-विमर्श हो सकता है। आज जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। अपनी फेवरेट पेन अपने साथ रखें, आपके सभी काम बनेंगे।

कुंभ राशि:-
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक समारोह का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। आज सभी कामबिना किसी रूकावट के पूरे हो जायेंगे। पयर्टन से जुड़े लोगों को आज धन की प्राप्ति होने वाली है। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी की राय जरूर लें, आपके लिये फायदेमंद रहेगा।  गणेश जी की आरती करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन राशि:-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी काम से बड़ा फायदा हो सकता है। आज अधूरा काम पूरा हो सकता है।  कुछ निजी कामों में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा।  विवाहित आज किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं।  माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

Back to top button