आज का राशिफल और पंचांग: 09 जून 2018 दिन शनिवार, क्या सोचा है आपके बारे में शनिदेव ने

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-दशमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:22:43
सूर्यास्त-19:17:56
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)008:51:31 से 10:35:55 तक
दिशाशूल- पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- 11:52:29 से 12:48:10 तक

।। आज का राशिफल ।।

आज का राशिफल और पंचांग: 09 जून 2018 दिन शनिवार, क्या सोचा है आपके बारे में शनिदेव ने

मेष:
आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखें। आज संभलकर लेन-देन करें।

वृषभ:
आज का दिन आनंद से भरा दिन है। व्यापार और आय में वृद्धि होगी। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा।

मिथुन:
शारीरिक और मानसिक रूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। साथ काम करने वालों का भी सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

कर्क:
आज का दिन भाग्य वृद्धि होने का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिक रूप से भी आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से भी आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह:
स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन का खर्च भी हो सकता है। आज खान-पान घर का ही करें तो लाभदायी रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएगा। जिससे मानसिक अस्वस्थता बहुत कम हो जाएगी।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद लूट सकेंगे।

तुला:
आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप समय आनंदपू्र्वक बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतें। खर्च की मात्रा बढ़ न जाए, इसका ध्यान रखें।

वृश्चिक:
वाद-विवाद में न फंसें। संतानों के विषय में चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दें। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप में उत्साह का अभाव रहेगा, जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करते समय विशेष ध्यान रखें। मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता हो सकती है।
मकर:
मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक समाप्त होगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास भी हो सकता है। व्यावसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को समय की अनुकूलता रहेगी। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।
कुंभ:
मानसिक रूप से द्विधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट हो सकता है। निरर्थक खर्च से बचें। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की आशंका है। विद्यार्थियों को अभ्यास में अधिक जोर देना पड़ सकता है।

मीन:
शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता से भरा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग है।

Back to top button