आज का राशिफल और पंचांग: 08 जून 2018 दिन शुक्रवार, जानें आज आपके जीवन की बात

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

आप सभी का मंगल हो
8 जून दिन शुक्रवार
ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-नवमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:14
सूर्यास्त-06:46
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
10:30 से 12:00 तक
दिशाशूल- पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- प्रातः 08:53 से 10:22 तकआज का राशिफल और पंचांग: 08 जून 2018 दिन शुक्रवार, जानें आज आपके जीवन की बात

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-
आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि रहेगी। जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
राशिरत्न:-मूँगा

वृषभ:-
आज आपका मन शांत रहेगा और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे व्यावसाय में आपको यश मिलेगा। आपके कार्य की हर तरफ सराहना होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज का दिन
मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव आ सकता है। धन का अधिक व्यय हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-
आज के दिन मन को शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम स्मरण एकमात्र उपाय है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी हो सकती है। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय हो सकता है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। पर्यटन की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
दिन आपके लिए शुभ है। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश कीर्ति में वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित अनुभव करेंगे। व्यापार में साझेदारों से लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने पर आपको सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-
आज आपका दिन शुभफलदायी है। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। मध्याह्न के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत सोच-विचाकर कर करें।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-
आप आनंदित महसूस करेंगे। परिजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन हो सकता है। आज भाग्यवृद्धि का योग है। स्त्रियों के पीछे धन का व्यय हो सकता है। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर करें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो पर भी खर्च होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण खराब हो सकता है। परिजनों को आप से तकलीफ हो सकती है। मध्याह्न के बाद आपका मन चिंतामुक्त हो सकता है। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-
आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आपका मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दे। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में आज संभलकर चलें।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज
किसी के साथ धन से संबंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़े। मन एकाग्र करने का प्रयास करें। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेषमहत्व।।
1 आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह ,कृष्णपक्ष, नवमी तिथि शुक्रवार दिन है।

।।प्रेरणा दाई दोहा।।

बहुबिधि करत मनोरथ जात लागि नहिं बार।
करि मज्जन सरऊ जल गए भूप दरबार।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि महामुनि विश्वामित्र जी अपने मन में प्रभू को लेकर बहुत प्रकार के मनोरथों का विचार करते हुवे कब श्री अयोध्या धाम में प्रवेश किये उनको पता ही नहीं चला और श्री अयोध्या पहुच कर सर्व प्रथम श्री सरयू जी मे स्नान, संध्या वन्दनादि करके चक्रवर्ती नरेश महाराज श्री दशरथ जी के दरवार की ओर बढ़े।

।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व संगीत मय श्रीरामकथा व्यास ।।
।।श्रीअयोध्या धाम
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button