आज का राशिफल और पंचांग: 07 जून 2018 दिन गुरुवार, जानें अपनी किस्मत का राज़

आप सभी का मंगल हो…

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।

7 जून दिन गुरुवार
ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अष्टमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:14
सूर्यास्त-06:46
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)दोपहर
01:30 से 03:00
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:04 से03:34

आज का राशिफल और पंचांग: 07 जून 2018 दिन गुरुवार, जानें अपनी किस्मत का राज़

।। आज का राशिफल ।।

मेष:-
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-
आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे, ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनियोग करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-
आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। सामाजिक क्रिया कलापों में व्यवधान आ सकता है। कुछ अकस्मात् लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।
राशिरत्न:-मोती

कर्क:-
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिल रहे हैं। मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों में कटुता आ जाएगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-
आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को सम्पन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धन लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-
आज का दिन आपके लिए शुभ फलकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल

वृश्चिक:-
आज आपका मन अशान्त एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।
राशिरत्न:- मूँगा

धनु:-
आज आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सायं काल से लेकर रात्रि पर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-
आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:
आज अष्टम भाव में शत्रु राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटके विवाद का हल निकल आएगा। खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे सम्बन्ध बनाने की चेष्टा करेंग। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि दिन गुरुवार है।
2आज शीतलाष्टमी व्रत है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
तब मुनिवर मन कीन्ह बिचारा। प्रभु अवतरेउ हरन महि भारा।।
एहुँ मिस मैं देखौं पद जाई। करि बिनती आनौ दोउ भाई।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि मुनि विश्वामित्र जी ने मन में विचार किया कि प्रभू श्री राम का अवतार पृथ्वी के भार को उतारने के लिए हुवा है,तो इसी प्रकार मैं परमात्मा को देख भी लूंगा और श्री राम लखन को विनती कर यज्ञ रक्षार्थ ले आऊंगा।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button