आज का राशिफल और पंचांग: 02 अगस्त दिन गुरुवार, जानिए कैसा आपका आज का दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 02 अगस्त दिन गुरुवार

ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
पक्ष-कृष्ण
तिथि- पंचमी
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय- 05:57
सूर्यास्त- 19.08
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)शायं
14:10 – 15:48
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त- 12:06 – 12:59आज का राशिफल और पंचांग: 02 अगस्त दिन गुरुवार, जानिए कैसा आपका आज का दिन

।।आज का राशिफल।।

मेष राशि:-
आपको अपने तल्ख़ रवैया का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। कोई पौधा लगाएँ। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे।

वृष राशि:-
दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें।

मिथुन राशि:-
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं।

कर्क राशि:-
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। अचानक आए अप्रत्याशित ख़र्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अन्य पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है। किसी की ज़िंदगी में भी सूरज की रोशनी या बदल की छाँव हमेशा नहीं रह सकती। किसीकी दख़लअंदाज़ी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियाँ आ सकती हैं।

सिंह राशि:-
आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था टल सकता है।  परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कन्या राशि:-
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएँ तो अपने पहनावे और बर्ताव में नयापन रखें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है।

तुला राशि:-
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। दफ़्तर में आज आप अपना आपा खो सकते हैं इसलिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि:-
धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं ज़ाहिर करेंगे इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी  जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

धनु राशि:-
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।

मकर राशि:-
पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। बच्चे और बुज़ुर्ग ख़ुद के लिए आपसे ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फ़ायदेमंद रहेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

कुंभ राशि:-
क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

मीन राशि:-
आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। पारिवारिक जीवन को पर्याप्त समय और ध्यान दें। दफ़्तर में ज़्यादा वक़्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक़्क़त खड़ी कर सकता है। अपने परिवार को इस बात का एहसास होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।

Back to top button