आज का राशिफल 4 मार्च 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि आपको खान-पान पर ज्यादा ध्यान देना होगा और इसमें नियमितता बनाए रखनी होगी।

वृषभ राशि :

लंबे समय से पेंडिंग चले आ रहे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। दांपत्य जीवन में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका व्यवहार भी तनाव बढ़ाने का काम करेगा।

मिथुन राशि:

आज सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको परेशान कर सकती हैं। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें।

कर्क राशि :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको मेहनत बरकरार रखनी चाहिए, क्योंकि आपका समय सही चल रहा है। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं।

सिंह राशि :

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, इससे कई काम बिगड़ सकते हैं। मानसिक स्थिति अस्थिर हो तो धन संबंधी कोई भी निर्णय ना लें। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आज घर में सुख शांति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि:

किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के व्यवहार से लाभ होगा। रुके कार्यों की चर्चा होगी। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

तुला राशि

नई योजनाओं का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में आप जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से बचत करना काफी मुश्किल हो सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आप दूसरे लोगों को अपने से अधिक महत्व देने का मोल समझेंगे

धनु राशि :

अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इसके इलावा नौकरी करने वाले लोगों को धैर्य बना कर रखने की जरूरत है, क्यूकि उन पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं।

मकर राशि :

आज आपको व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही कोई भी फैसला लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले और आज उन्नति तथा तरक्की के योग बन रहे है। घर-परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।

कुंभ राशि :

आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा नजर आ रहा है। बुरी खबर मिल सकती है। आज किसी विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। किसी खास मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें।

मीन राशि :

आज किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है और आज ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपके विचारों में सकारात्मकता आएगी। इसके इलावा पारिवारिक समस्याओं को सुनने और समझने के बाद ही कोई फैसला लीजिये, फालतू के विवाद में न फंसे। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।

Back to top button