आज का राशिफल 01 अप्रैल 2021, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष: आज चारों तरफ से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी तबीयत अच्छी रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे

वृषभ: आज बाहर के भोजन से परहेज करना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पाचन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप अपनी मेहनत से सभी कार्य करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार अच्छा चलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है

मिथुन: माता जी की सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। किसी बात को लेकर थोड़ी मानसिक परेशानी बनी रहेगी। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है

कर्क: कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप शांत रहेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कुछ घरेलू कामों को लेकर व्यस्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास मजबूत बनेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी

सिंह: आज का दिन खास रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपको गर्व और खुशी महसूस होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या: बिजनेस में आर्थिक लाभ होने के योग हैं। खास लोगों से संपर्क बन सकता है। कार्यक्षेत्र पर साथियों से मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से दूर रहना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। काम के सिलसिले में बनाई गई योजना सफल हो सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग नजर आ रहे हैं

तुला: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में अधिक रूचि रहेगी। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। आप बेकार की चिंता ना करें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

 वृश्चिक: परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने जीवन का पूरा आनंद लेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में आप तरक्की हासिल करेंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना पूर्ण हो सकती है। रूके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। पिता और सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मकर: यही सलाह दी जाती है कि आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। गलत कामों में धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। शारीरिक रूप से आप थकान महसूस करेंगे। संतान की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में प्रगति होगी। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए।

कुंभ: अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। मन में अधिक चिंता बनी रहेगी। काम में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी उदास रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी कंट्रोल रखें। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मीन: समय मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। सार्वजानिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में तरक्की उन्नति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ सकते हैं।

Back to top button