आज ही के दिन विमान से अटलांटिक पार करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं 

वाशिंगटन । अमेरिकी विमान चालक एमीलिया मैरी इयरहार्ट 1932 में आज ही अकेले अटलांटिक महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला विमान चालक बनीं। इसके लिए उन्हें अमेरिकी सशस्त्र सेना का विशेष सम्मान मिला। जुलाई 1937 में ऐसी ही एक और उड़ान के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर वे विमान सहित गायब हो गईं और दोबारा कभी नहीं मिलीं।आज ही के दिन विमान से अटलांटिक पार करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी थीं 

सुभाषचंद्र बोस ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना की
आज ही के दिन 1940 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। कांग्रेस के अंदर गुटबाजी के चलते इस दल का गठन हुआ था। पश्चिम बंगाल इस पार्टी का गढ़ माना जाता है। वर्तमान में पार्टी के महासचिव देबरत बिस्वास हैं। 2004 के आम चुनाव में पार्टी ने चुनाव लड़ा था।

शकुंतला देवी ने 13 अंकों की दो संख्याओं का 28 सेकेंड में किया गुणा
मानव कंप्यूटर कही जाने वाली भारतीय मेधा शकुंतला देवी ने 1980 में आज ही 13 अंक की दो संख्याओं का गुणा किया और 28 सेकेंड में ही सही जवाब दे दिया। उनके इस कौशल को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी दर्ज किया गया। इनका जन्म चार नवंबर 1929 को बेंगलुरु में हुआ। इन्होंने गणित, पहेली और ज्योतिष पर कई सारी किताबें लिखीं। अपनी अंकगणित की प्रतिभा को दिखाने के लिए इन्होंने दुनिया का भ्रमण किया।

कई-कई अंकों की चंद सेकेंड में गणनाएं करके इन्होंने सबको चमत्कृत कर दिया। 1977 में सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी में इन्होंने 201 अंकों वाली संख्या का 23वां रूट महज पचास सेकेंड में निकाल दिया। इनके उत्तर को बाद में यूनीवैक 1101 कंप्यूटर द्वारा जांचा गया। 21 अप्रैल 2013 में वो दुनिया को अलविदा कह गईं।

Back to top button