आज अपने ही शहर में पिपराइच चीनी मिल का मुख्यमंत्री योगी करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। वह दो दिवसीय (17-18 नवंबर) दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण भी करेंगे। निर्माण कार्यों की प्रगति जानेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से सीधे दोपहर बाद 1.30 बजे गोरखपुर आएंगे। वह सीधे पिपराइच चीनी मिल का निरीक्षण करने जाएंगे। करीब 40 मिनट तक चीनी मिल के निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगे। देखेंगे कि काम समय से चल रहा है या नहीं।

दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन करना है।

कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत शुक्रवार से ही हो चुकी है। मुख्यमंत्री कुश्ती प्रतियोगिता देखेंगे और पहलवानों का मनोबल भी बढ़ाएंगे। वह अपराह्न 3.15 बजे से 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही रहेंगे। इसके बाद गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम के बाद रविवार को सुबह 8.40 बजे बिलासपुर रवाना हो जाएंगे।

Back to top button