आज कल्याण सिंह की नातिन की शादी, राष्ट्रपति समेत राजनीतिक हस्तियां पहुंची

कल्याण सिंह की पौत्री की बारात आज दोपहर धूमधाम के साथ मस्कट फार्म पहुंची। हाथी-घोड़ों के साथ आई बारात का स्वागत एटा सांसद राजवीर सिंह ने किया। बारात का स्वागत जोर-शोर से किया गया। इस दौरान ढोल की थाप पर शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह जमकर थिरके। इस दौरान दुल्हन पूर्णिमा सिंह के पिता और एटा से सांसद राजवीर सिंह ने खुद ढोल बजाया, जिस पर अन्य बाराती भी जमकर नाचे। इसके बाद प्रवीण राज सिंह का तिलक समारोह हुआ। इस दौरान नातिन पूर्णिमा को आशीर्वाद देते हुये राज्यपाल कल्याण सिंह रो पड़े ।

आज कल्याण सिंह की नातिन की शादी, राष्ट्रपति समेत राजनीतिक हस्तियां पहुंची

वहीं दुल्हन पूर्णिमा सिंह की मां ने दूल्हे का तिलक लगाकर अभिवादन किया। इसके बाद विवाह की अन्य रस्में भी संपन्न हुईं। शादी समारोह के दौरान बारात में शामिल हाथी-घोड़े लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं दूल्हे प्रवीण राज सिंह शाही पहनावे में अच्छे लग रहे थे।पूर्णिमा को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत तमाम हस्तियां आ रही हैैं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की बेटी पूर्णिमा सिंह के भाई संदीप सिंह सूबे में शिक्षा राज्यमंत्री हैं।

 पूर्णिमा का विवाह रीयल एस्टेट कारोबारी व भाजपा नेता प्रवीण राज सिंह के साथ हो रहा है। दोपहर एक से दो के बीच जयमाला व फेरे होंगे। फिर आशीर्वाद कार्यक्रम होगा। शाम 7:30 बजे बरात चढ़त होगी। रात 11 बजे तक प्रीतिभोज चलेगा। रात में पूर्णिमा राज पैलेस पहुंचेंगी। यहीं टीका रस्म होगी। फिर विदाई होगी। प्रवीण राज हाथी-घोड़े के साथ पूर्णिमा को विदा करके ले जाएंगे

रोटोमैक कंपनी के मालिक विक्रम कोठारी को CBI ने कोर्ट में किया पेश

राजपूताना थीम पर होगी बारात
शाही शादी को लेकर वर पक्ष में भी धूमधाम मची है।प्रवीण राज की बारात में देश का मशहूर चावला बैंड आ रहा है। जिसके सभी स्टाफ कर्मी पांच बसों से मंगलवार की शाम को मस्कट फार्म हाउस पहुंच गए हैं। इस बैंड में रसियन डांसर, आधुनिक उपकरणों से लैस वाद्य यंत्र, रोड लाइट और दूसरी सभी व्यवस्थाएं हैं। इस बैंड ने पूर्व में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय की शादी में बारात कराई थी। फिल्म अभिनेता वरुण धवन ने भी हाल ही में इस बैंड के साथ एक रंगारंग पेशकश दी थी। इस बैंड के साथ हाथी घोड़े और अन्य सामान भी होगा। दूल्हा हाथी पर सवार होगा, जिसके केबिन को शीशमहल की तर्ज पर सजाया जाएगा। इस केबिन की छत सेफायर क्रिस्टल से सजाई जाएगी। पूरी बारात की थीम राजवाड़ा है, जो राजस्थान के राजघरानों की शादी में होती है।
Back to top button