आज हैं प्रदोष व्रत पर शनिवार का संयोग, धनलाभ के लिए करें ये खास उपाय

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जब  शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि पड़ती है, तो वह प्रदोष, शनि प्रदोष कहलाता है। अतः शनि प्रदोष व्रत है और शनि प्रदोष के दिन भगवान शंकर के साथ ही शनिदेव की पूजा का बड़ा ही महत्व है। इस बार शनि प्रदोष व्रत 12 दिसंबर को पड़ रहा है। इसके साथ ही शनिवार को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट कल सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।

सुकर्मा योग में सभी  शुभ कार्य करने  चाहिए। इस योग में नई नौकरी ज्वाइन करें या घर में  धार्मिक कार्य का आयोजन करें। इस योग में किए गए कार्यों में कोई  बाधा नहीं आती है। इसके अलावा पूरा दिन पूरी रात पार कर भोर 4 बजकर 5 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए शनि प्रदोष व्रत के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

अगर आप भविष्य में अपने करियर के लिये कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं, तो आज  आपको शिवलिंग पर काले तिल मिले हुए जल का अभिषेक करना चाहिए और अभिषेक करते हुए ‘ऊँ’ शब्द का उच्चारण करना चाहिए।

अगर आप किसी काम के लिये ठीक से फैसला नहीं ले पा रहे हैं, तो आज आपको शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनिदेव का मंत्र इस प्रकार है -‘शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’

अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो आज  पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है – ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।’

अगर आप काफी दिनों से अपनी लड़की या लड़के के लिये कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज  आपको शिव मन्दिर में जाकर शिवजी और माता पार्वती को कलावे से एक सूत्र में बांधना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए।

Back to top button