BJP-RSS पर ममता ने क्या बड़ा हमला, कहा- क्या भगवान राम के हाथ में बंदूक देखी है?

पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में रामनवमी की एक रैली के दौरान दो गुटों में झड़प में एक शख्स की मौत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और संघ पर जमकर हमला बोला है।

 

BJP-RSS पर ममता ने क्या बड़ा हमला, कहा- क्या भगवान राम के हाथ में बंदूक देखी है?दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रशासनिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा ‘क्या आपने कभी भगवान राम को बंदूक और तलवार के साथ देखा है? लेकिन बदमाशों का एक संगठन राम के नाम को खराब कर रहा है। क्या इस तरह की गुंडागर्दी पर प्रशासन को झुकना चाहिए।’

बता दें कि रामनवमी के मौके पर राज्य के पुरुलिया में बजरंग दल के सदस्यों ने एक रैली के दौरान तलवारें लहराईं थी। जबकि उन्हें हथियारों से लैस रैली निकालने की कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

बताया गया कि बंगाल के ‘हिंदुओं को एकजुट’ करने की पहल के तहत ही यह रैलियां निकाली गईं। कई जगहों पर रामनवमी के मौके पर हथियार लेकर जुलूस निकाले गए। इन जुलूस और रैलियों पर टीएमसी नेताओं ने कहा कि इसमें कई बच्चों को हथियारों के साथ देखा गया।

Back to top button