बेटी को स्‍कूल छोड़ने आई मां अचानक लगी राेने, कारण जान टीचरों के उड़े होश

पंचकूला। पिता अपनी बेटी का रक्षक होता है और दोनों का रिश्‍ता बहुत पावन माना जाता है। लेकिन, यहां एक व्‍यक्ति ने अपनी बेटी के साथ ऐसा किया कि जिससे सुना वह शर्मसार हो गया। वह अपनी 12 साल की बेटी पर बुरी तरह अत्‍याचार करता था और वह 10 साल की थी तभी से उससे दुष्‍कर्म कर रहा था। मां से यह सब सहन नहीं हुआ तो उसने बच्‍ची के स्‍कूल में टीचरों को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

बेटी को स्‍कूल छोड़ने आई मां अचानक लगी राेने, कारण जान टीचरों के उड़े होशपिता दो साल से 12 साल की बेटी से कर रहा था दुष्‍कर्म

महिला ने बताया कि उसका प‍ति दो साल से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। एक दिन पहले भी जब बाप ने दोबारा उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, तो उससे सहन नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपित पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, एक सरकारी विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा अपने मां-बाप के साथ सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में रहती है। वह पिछले लगभग दो साल से बैटी का यौन शोषण कर रहा था। शुक्रवार को भी उसने लड़की के साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद लड़की की मां इसे सहन नहीं कर सकी। मां शनिवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने गई। स्‍कूल पहुंचने पर लड़की की मां बुरी तरह रोने लगी।

इस पर शिक्षकों ने उससे कारण पूछा, तो उसने सारा कुछ बता दिया। महिला ने बताया कि उसका पति अपनी बेटी के साथ बहुत ही बदसलूकी करता है। उसे बुरी तरह मारता है और दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। गत दिन भी उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह सुनते ही शिक्षकों के होश उड़ गए। वे तुरंत बेटी और मां को अपने साथ लेकर सेक्टर-16 पुलिस चौकी पहुंचे। वहां उन्‍होंने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चौकी ने मामला महिला पुलिस स्टेशन में सौंप दिया।

आरोपित की तलाश में पुलिस ने मारे छापे

महिला थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया कि परिवार दो साल से बात को दबाया जा रहा था। आरोपित बाप की तलाश में महिला पुलिस ने घर एवं उसके ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई पता नहीं चला। जल्द उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

Back to top button