इस महिला ने दुनिया के सारे चोरों छोड़ा पीछें, कारनामा जानकर आपके उड़ जाएंगे होश 

इस महिला ने दुनिया के सारे चोरों को पीछे छोड़ दिया। अगर आप इसका कारनामा जान लेंगे तो यकीनन आपको भी हैरानी होगी। आप भी बोल उठेंगे कि आज के जमाने में भी ऐसा होता है। हैरान कर देने वाली ये कहानी जिस किसी ने सुनी वो चौंक पड़ा…इस महिला ने दुनिया के सारे चोरों छोड़ा पीछें, कारनामा जानकर आपके उड़ जाएंगे होश 

अमेरिका के अरकंसास की रहने वाली इस महिला ने सुसान मैकनब नाम की महिला के पर्स में से कुछ पैसे चुरा लिए थे, जिसके बाद पुलिस को एक पर्स मिला। उस पर्स में महिला चोर ने पैसों के साथ एक लेटर छोड़ दिया। इस लेटर के माध्यम से चोर सुसान और पुलिस से माफी मांग रही थी।

सुसान मैकनब बताती है कि क्लिंटन के वॉलमार्ट स्टोर पर वह अपने वॉलेट को भूल गई, जिसमें 160 डॉलर की नकदी थी। जब थोड़ी देर बाद उसे याद आया कि वह अपना पर्स स्टोर पर भूल आई है तो वह स्टोर पर वापस लौटी। लेकिन यहां उन्हें वॉलेट में से कुछ पैसे गायब मिले।

सुसान को समझ आ गया था कि उसके पर्स से कुछ पैसे निकाले जा चुके हैं। इसके बाद वह शहर की पुलिस के पास गई और चोरी की रिपोर्ट लिखा दी, लेकिन हैरानी की बात तब सामने आई जब बुधवार सुबह सुसान को पुलिस का फोन आया। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है।

पुलिस ने उन्हें बताया कि कोई अंजान महिला पुलिस स्टेशन आई थी और वह एक एनवलप देकर चली गई। इसमें 160 डॉलर की नकदी और एक लेटर मिला है, जिसमें लिखा था कृपया मुझे माफ कर दें। मैं हमेशा ईमानदारी रखने का प्रयास करती हूं, लेकिन उस दिन मैं बुरी तरह विफल रहा।

Back to top button