इस शातिर दुल्हन ने एक महीने में ही किया कुछ ऐसा काम दूल्हा मलता रह गया हाथ

जींद। गांव पिंडारा के एक युवक की पंजाब के लुधियाना और जालंधर में दो बार शादी करवाकर उसके पिता से सात लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।इस शातिर दुल्हन ने एक महीने में ही किया कुछ ऐसा काम दूल्हा मलता रह गया हाथ

पिंडारा निवासी हरिकृष्ण ने बताया कि दो साल पहले उनके संपर्क में शिवपुरी कालोनी निवासी सेवा देवी व उसका बेटा रवि आया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब में उसके बेटे अनिल की शादी करवा देंगे और इसके लिए उन्हें कुछ खर्च करना पड़ेगा। इस पर 13 जुलाई 2016 को आरोपित उन्हें पंजाब के लुधियाना ले गए।

हरिकृष्ण के मुताबिक उन्हें लुधियाना में समराला चौक निवासी लड़की की मां देवेंद्र देवली, मौसी शक्ति देवी और भाई गुलशन से मिलाया गया। इसके बाद अनिल की शादी उनकी बेटी मीनाक्षी उर्फ सोनिया से करवा दी और वह मीनाक्षी को अपने साथ गांव पिंडारा ले आए। एक महीना रहने के बाद वह मायके चली गई। थोड़े दिन के बाद वापस आ गई और दस दिन बाद अचानक घर से जेवरात आदि लेकर फरार हो गई। उसका सुराग नहीं लगा।

दबाव डालने पर करवाई दूसरी शादी

इसके बाद उन्होंने सेवा देवी पर दबाव डाला तो उसने अनिल के लिए दूसरी दुल्हन लाने की बात कही। 9 जुलाई 2017 को अनिल की शादी जालंधर के गांव पंजडेरा निवासी संदीप कुमारी से करवा दी। संदीप कुमारी भी करीब एक माह तक पिंडारा रही। उसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए और वह वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि संदीप कुमारी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आरोपितों ने पैसे हड़पने के लिए पूरी साजिश रची।

इस दौरान आरोपितों ने उनसे लगभग सात लाख रुपये की राशि हड़प ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शिवपुरी कालोनी निवासी सेवा देवी, उसके बेटे रवि कुमार, लुधियाना निवासी पहली पत्नी मीनाक्षी उर्फ सोनिया, उसकी मां देवेंद्र देवली, मौसी शक्ति देवी, भाई गुलशन के अलावा जालंधर निवासी दूसरी पत्नी संदीप कुमारी, उसकी मां लक्ष्मी देवी और मौसी नीलम के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

Back to top button