इस मूर्ति का मेयर के हाथों हो चुका है अनावरण, अब CM योगी की है बारी…

कानपुर. 7 सितम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ के कानपुर दौरे को लेकर शहर को चमकाया जा रहा है। मोतीझील में जहां विवेकानंद जी के मूर्ति का अनावरण होना है, वहां मंगलवार की रात का नजारा कुछ अलग दिखा। विवेकानंद जी के उद्धघाटन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बुधवार और गुरूवार को मोतीझील परिसर में आम जनता की इंट्री बंद कर दी गई है। मगर अब शहर में एक चर्चा आम होती जा रही है कि जिस मूर्ति का अनावरण शहर के मेयर जगतवीर सिंह द्रोण कर चुके थे, उसे दुबारा मुख्यमंत्री के हाथो क्यो अनावरण करवाया जा रहा है।
This statue has been unveiled at the hands of the mayor

शहर के मेयर के हाथो हो चुका है अनावरण…

 – इसी साल जून के महीने में शहर के मेयर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण ने स्वामी विवेकानंद के मूर्ति का अनावरण कर चुके है। उस दिन बीजेपी के सैकड़ो वर्कर्स इस समारोह में मौजूद थे।
– मेयर द्रोण ने इस दौरान वहा मौजूद लोगो को विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने के लिए संकल्प दिलवाया था। मगर अब शहर में ये चर्चा होने लगी है कि आखिर एक ही मूर्ति का दूसरी बार अनावरण क्यों किया जा रहा है।
– अशोक नगर के रहने वाले अशोक ने कहा, ”एक ही मूर्ति को दोबारा अनावरण करने की जरुरत क्यों आ गई। वही धर्मेश यादव ने कहा, ”इससे यही लगता है कि जो मूर्ति विवेकानंद जी की पहले लगी थी उसमें कुछ दिक्कत थी।”

रात में कुछ ऐसा दिखा नजारा

– जहां विवेकानंद जी की मूर्ति स्थापित की गई है। उस स्थान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। झील के ऊपर बने इस स्थल पर सबसे ऊपर विवेकानंद जी को रखा गया है। पूरे स्थान को रंगीन लाइट्स से सजाया गया है। 
– हालांकि अभी विवेकानंद जी के मूर्ति के पास अभी भी कुछ फिनिशिंग का काम चल रहा है। सीएम योगी इस मूर्ति का अनावरण 7 सितबंर गुरूवार दोपहर को करेंगे।
– बुधवार सुबह 10 बजे से यह इलाका नो इंट्री जोन घोषित कर दिया गया है। 7 सितम्बर को सीएम के जाने के बाद इस इलाके को आम आदमी के लिए खोला जाएगा।
Back to top button